गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मार्च के दूसरे सप्ताह में फकीर मोहन विश्वविद्यालय, बालासोर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताईक्वांडो (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ताईक्वांडो टीम (पुरुष एवं महिला) का चयन 12 फरवरी 2026 को किया जाएगा। चयन/ट्रायल पूर्वाह्न 12:00 बजे से विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद भवन में आयोजित होगा।
यह जानकारी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने हाईस्कूल से अब तक के समस्त मूल अंकपत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड, एक फोटो, परिचय पत्र तथा महाविद्यालय से आने वाले प्रतिभागी अपने प्राचार्य द्वारा प्रदत्त लिखित अधिकार पत्र के साथ निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित हों।
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की ताईक्वांडो टीम का चयन 12 फरवरी को
RELATED ARTICLES
