Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedदहेज हत्या का खुलासा, आरोपी सन्नी राव पुलिस गिरफ्त में

दहेज हत्या का खुलासा, आरोपी सन्नी राव पुलिस गिरफ्त में

दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई


गोरखपुर (राष्ट्रीय परम्परा)।जनपद गोरखपुर के थाना शाहपुर क्षेत्र में दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महिला अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए शाहपुर पुलिस ने दहेज हत्या मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना शाहपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 02/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं में की गई है।

ये भी पढ़ें – अमेरिकी दबाव बनाम नियम-आधारित व्यवस्था: भविष्य का संघर्ष

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सन्नी राव पुत्र इन्द्रमोहन राव, निवासी मौजा सरस्वतीपुरम कॉलोनी, लेन नंबर-01, जेल बाईपास रोड, थाना शाहपुर, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके चलते महिला की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर थाना शाहपुर में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की संलिप्तता स्पष्ट होने पर उसे वांछित घोषित किया गया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – सच्चे भक्त के साथ कैसे खड़े होते हैं भगवान विष्णु

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। दहेज हत्या जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी दोषी को कानून के शिकंजे से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा।
फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि विवेचना निष्पक्ष और त्वरित रूप से पूरी की जाएगी ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments