Monday, February 23, 2026
HomeNewsbeatकानपुर में युवती का स्कॉर्पियो से अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी...

कानपुर में युवती का स्कॉर्पियो से अपहरण कर गैंगरेप, आरोपियों में पुलिसकर्मी होने का दावा

कानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने एक युवती को उसके घर के पास से अगवा कर गैंगरेप किया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। गैंगरेप के बाद आरोपी युवती को उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।

घर के पास से अगवा कर दो घंटे तक किया दुष्कर्म

मामला कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीड़िता देर रात अपने घर के पास जा रही थी, तभी स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और जबरन उसे कार में खींचकर अगवा कर लिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने चलती कार में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता के परिजनों का कहना है कि करीब दो घंटे तक बर्बरता के बाद जब युवती बेहोश हो गई तो आरोपी उसे घर के बाहर फेंककर मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – बिहार में जमीन रजिस्ट्री पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 57 सब-रजिस्ट्रार को नोटिस, कैश लेनदेन पर सवाल

परिजनों का आरोप—थाने से भगा दिया गया

जब परिजनों ने घर के बाहर युवती को गंभीर हालत में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि थाने पहुंचने पर जब परिजनों ने बताया कि आरोपियों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें वहां से भगा दिया।
इसके बाद अगले दिन पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया, हालांकि एफआईआर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है।

पुलिस का बयान

इस मामले में पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना सचेंडी में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी छोटी बहन के साथ गलत कृत्य किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और उसके बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें – उन्नाव गैंगरेप केस में बड़ा आदेश: राउज एवेन्यू कोर्ट ने पीड़िता की आवाज के फॉरेंसिक सैंपल को दी मंजूरी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments