Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीछे की दीवार काटकर सेंधमारी, जेवर व नकदी उड़ा ले गए चोर

पीछे की दीवार काटकर सेंधमारी, जेवर व नकदी उड़ा ले गए चोर

बृजमनगंज नगर पंचायत वार्ड 10 में बड़ी वारदात, बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा परिवार सदमे में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बृजमनगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10, अहिल्याबाई के जहलीपुर टोले में बीती रात चोरों ने एक घर के पीछे की दीवार काटकर सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर के अंदर घुसकर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
घटना उस वक्त हुई जब घर का मुखिया आबिद हुसैन बरामदे में सो रहे थे और उनकी पत्नी झब्बन व बच्चे अंदर कमरे में सोए थे। सुबह भोर में जब झब्बन ने पीछे का दरवाजा खोला तो घर अस्त-व्यस्त देख चोरी का पता चला। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।जांच के दौरान घर से थोड़ी दूरी पर खेत में टूटा बक्सा और कुछ कपड़े बिखरे मिले, जिससे स्पष्ट हुआ कि चोरों ने जल्दी में सामान छांटा और वारदात के बाद बक्सा वहीं छोड़कर भाग निकले।
परिजनों ने बताया कि घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और जेवर–कपड़े धीरे-धीरे खरीदे जा रहे थे। ऐसे में चोरी से परिवार पर बड़ा आर्थिक भार पड़ गया है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कहा घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। चोरों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments