Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिःशुल्क नशा मुक्ति केंद्र की सुविधा — केवल आधार कार्ड पर होगी...

निःशुल्क नशा मुक्ति केंद्र की सुविधा — केवल आधार कार्ड पर होगी भर्ती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नशा पीड़ित व्यक्तियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चयनित संस्था साइंस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी को देवरिया में जिला डी-एडिक्शन सेंटर (डीडीएसी) संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है।यह केंद्र ओरा-चौरी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट, देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर स्थित है और इसमें 15 मरीजों के लिए आवासीय रूप से पूरी तरह निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। यहाँ शराब, तंबाकू, स्मैक, गांजा, चरस, कोकीन, सॉल्यूशन, वाइटनर और प्रतिबंधित दवाओं सहित सभी प्रकार के नशे से ग्रसित व्यक्तियों का दवा, भर्ती एवं संपूर्ण उपचार बिना किसी शुल्क के किया जाता है। भर्ती मरीजों को नाश्ता, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी संस्था द्वारा निःशुल्क दी जाती हैं। केंद्र में नशा छुड़ाने के साथ-साथ नशे से उत्पन्न गंभीर बीमारियों का उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श, मेडिटेशन एवं शारीरिक व्यायाम जैसी गतिविधियों के जरिए मरीजों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाता है। संस्था के प्रबंधक/सचिव डॉ. ए.के. सिंह के निर्देशन में, मरीजों का इलाज डॉ. केशव सिंह तथा परियोजना प्रबंधक डॉ. रोहित सिंह और परियोजना समन्वयक डॉ. विजेता पांडेय की देखरेख में किया जा रहा है। भर्ती के लिए केवल आधार कार्ड आवश्यक है। इच्छुक व्यक्ति या उनके परिजन अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6307161288 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments