Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशयातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान

यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर साकेत नगर, न्यू कॉलोनी एवं राघव नगर में नो–पार्किंग में खड़े वाहनों का एम वी एक्ट में चालान किया गया तथा शहर क्षेत्र के निभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं तीन सवारी चलाने वाले वाहनों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट में कार्यवाही की गयी, जिसमें 86 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 04 वाहनों को सीज किया गया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है ।दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments