Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशSP संकल्प शर्मा व ASP राजेश कुमार सोनकर ने हरी झण्डी दिखाकर...

SP संकल्प शर्मा व ASP राजेश कुमार सोनकर ने हरी झण्डी दिखाकर यातायात माह जागरूकता रैली की किया रवाना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। यातायात माह नवम्बर 2022 के अनतर्गत जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूकता रैली निकाली गयी जिसे पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्रीयश त्रिपाठी की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, जिसमें कुल 150 ऑटो पर यातायात नियमों से संबन्धित पोस्टर लगाया गया था।

उपरोक्त रैली देवरिया नगर के प्रमुख बाजारों सहित रूद्रपुर मोड़, रेलवे स्टेशन, भीखमपुर रोड, पूरवा तिराहा, सुभाष चौक होते हुए पुलिस लाइन्स देवरिया में समापन किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी यातायात उ0नि0 गुलाब सिंह, उ0नि0 यातायात सलामुद्दीन, मु0आ0 सफदर अली, मु0आ0 शैलेन्द्र कुमार, मु0आ0 कैलाशनाथ यादव, मु0आ0 लवकेश यादव, कां0 रामभजन यादव, कां0 मनोज जायसवाल, कां0 शम्भू, कां0 समीर सिंह, कां0 रामनिवास सैनी, कां0 संतोष प्रियदर्शी उपस्थित रहते हुए लोगों को रैली के दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा उन्हे यातायात नियमों संबन्धित पम्पलेट का वितरण किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments