बलिया (राष्ट्र की परम्परा )

ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन महथापार गांव में किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य संदेश “एक पेड़ मां के नाम” रहेगा। कार्यक्रम मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता अजीत चौबे मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा के साथ पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पौधरोपण के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक सुरेन्द्र पाण्डेय, सह संरक्षक वी.एन. पाण्डेय, न्यास अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।