
खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 12 नवंबर को सुबह 8:30 बजे पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित ऐतिहासिक पोखरे के घाटों पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। मां तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में व्यापारियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों और स्थानीय स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर घाटों की साफ-सफाई की।अभियान में 80 से अधिक लोगों ने सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पोखरे के घाटों और आसपास के परिसर की सफाई कर उसे स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया, ताकि छठ महापर्व के दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।ट्रस्ट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए प्रत्येक वर्ष यहां सामूहिक श्रमदान के माध्यम से घाटों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाता है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ जलपान की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।स्वच्छता अभियान में अमरनाथ जायसवाल, सचिन पासवान, हरीश राजभर, रामनयन राजभर, सुदर्शन राजभर, सोनू पासवान, दीपक सिंह, राजेंद्र शर्मा, संतोष गुप्ता, हिमाचल साहनी, ऋषि साहनी, राजू साहनी, सोनू, गोलू मद्धेशिया, मोनू मद्धेशिया, रिंकू मद्धेशिया, हनुमान, विष्णु तिवारी, रामसेवक पासवान, सुग्रीव साहनी, सुरेश पासवान, विनोद राजभर, विशंभर शर्मा, करण वाल्मीकि, छोटू चौहान, रामअवध पासवान, विशाल पासवान, अमरजीत पासवान और अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
