March 22, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत हुए विवेक गुप्त

माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को विवेक गुप्त को भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष घोषित किए जाने पर भाजपा सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
बताते चलें कि सोमवार को जैसे ही विवेक गुप्त को बरहज भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष घोषित किया गया, वैसे ही भाजपा सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही सभी सदस्य अपने अध्यक्ष के स्वागत के लिए बरहज देवरिया रोड बस स्टेंड के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पास हाथों में मिठाई के डब्बे व माला लेकर तैयार रहे। अध्यक्ष के आगमन पर भाजपा सदस्यों ने विवेक गुप्त को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से सन्नी विश्वकर्मा, जितेंद्र भारत,बृजेश शर्मा, गोविंद गौड़,नबाब हुसैन,मनोज कुशवाहा, अशोक सोनकर,अर्जुन भारती,प्रकाश गुप्ता सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विवेक गुप्ता को बरहज नगर मण्डल अध्यक्ष बनायें जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी , शैलेंद्र उपाध्याय, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व नपा अध्यक्ष अजित जायसवाल, बलवंत सिंह, श्रीप्रकाश पाल,श्याम जायसवाल, कुलभूषण गुप्ता सहित आदि लोगो ने बधाई दी है।
मीडिया से बात करते हुए विवेक गुप्त ने कहा कि मै अपने पिता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामआधार गुप्ता के कार्यो को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के सिद्धान्तों पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्पित रहूंगा। भाजपा ने यह जिम्मेदारी देकर मुझपर जो भरोसा किया है उस पर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करता रहूंगा।आगे उन्होंने कहा कि पार्टी की गरिमा को बनाये रखने व पार्टी के सिद्धान्तों को कायम रखने में सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी,और नगर की जो भी समस्या होगी उसको कार्यकर्ताओं संग मिलकर हल करने की कोशिश करूंगा।