Sunday, April 19, 2026
Homeआजमगढ़ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान ने कोटेदार पर लगाया गरीबों का राशन हड़पने...

ग्रामीणों सहित ग्राम प्रधान ने कोटेदार पर लगाया गरीबों का राशन हड़पने का आरोप

जानकारी के बाद भी सम्बन्धित अधिकारी मौन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) जहानागंज ब्लॉक के ग्राम सभा हथौठा के कोटेदार शांति देवी के विरोध में ग्राम प्रधान सुनीता चौहान ने बताया कि, हमारे ग्रामसभा के मनबढ़, व दबंग कोटेदार शांति देवी है। जो काफी लंबे समय से कोटेदार हैं, और गरीबों के राशन को समय से वितरण न कर डकारने में लगी हुई हैं। जहां प्रदेश की योगी सरकार गरीबों तक मुफ्त में राशन देने का काम कर रही है, वही कोटेदार शांति देवी सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ रही है। राशन में कटौती करना आदि शिकायतें ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही है, लेकिन उच्च अधिकारियों के कान तक जूं नही रेंगता है। हाथ पर हाथ रख जिले के जिम्मेदार उच्चाधिकारि बैठे हुए हैं। यहाँ ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला है। सूत्रों द्वारा मालूम पड़ा है कि अगर यही रवैया रहा तो आगे बड़ी घटना भी घट सकती है। जिसको लेकर हम लोगों ने कई बार कोटेदार शांति देवी की शिकायत की, लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि कोटेदार शांति देवी से बातचीत करने पर वह गाली गलौज और मारामारी पर उतारू हो जाती हैं। औऱ जो शिकायत करने जाता है उसके साथ अभद्रता से पेश आती हैं। कोटेदार शांति देवी का कहना है कि हम राशन कार्ड से प्रति यूनिट 1 किलो कम ही देंगे, आप लोगों को जो करना है कर लीजिए कोई मेरा कुछ कर नही पायेगा। इन्हीं बातों को लेकर आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर विरोध कर रहे थे। जिसमें ग्राम प्रधान सुनीता चौहान ने कहा कि आज से पूर्व में भी कई बार खाद एवं रसद विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन ना ही जिला पूर्ति अधिकारी और ना ही सप्लाई इंस्पेक्टर के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही कोटेदार के खिलाफ की गई है।
आज कोटेदार शांति देवी के द्वारा राशन वितरण का कार्य किया जा रहा था, जहां ग्रामीणों ने जमकर राशन में हो रही कटौती का विरोध किया है। ग्राम प्रधान सुनीता चौहान का कहना है कि अगर अगली बार कोटेदार द्वारा कोई राशन वितरण को लेकर लापरवाही की गई तो, हम लोग सक्षम अधिकारी से बातचीत कर इनका कोटा निरस्त करा कर किसी ईमानदार व्यक्ति को दिलवाने का काम करेंगे, जो गरीबों का राशन समय से और इमानदारी पूर्वक शासन के मानक के अनुरूप प्रति यूनिट 5 किलो वितरण करने का काम करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments