Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedसरकार ने किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ा- पवन मिश्र

सरकार ने किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ा- पवन मिश्र

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तरप्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर उत्कर्ष के 8 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा आयोजित गांव चलो अभियान के दूसरे दिन, किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने देवरिया विधानसभा के धतूरा खुर्द गांव में किसान परिवारों में सम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों की पुस्तिका वितरित किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि पिछले 08 वर्षों में उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं। सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण न केवल किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ा है, जिससे उत्तर प्रदेश का किसान खुशहाल और समृद्ध हुआ है।
इस अवसर मुख्य रूप से अरुण मिश्र, विजेंद्र चौहान, राजन धर द्विवेदी, विजय कुशवाहा, नंद किशोर मौर्य, रामेश मौर्य, आलोक खरवार, मनीष पांडे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments