Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधायक राम प्रताप वर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिया राहत किट

विधायक राम प्रताप वर्मा ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिया राहत किट

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राप्ती नदी की बाढ़ से घिरे उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलाबाद में गुरुवार को विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत किट दिया गया। क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। यहां के बाढ़ पीडि़तों को तात्कालिक राहत पहुंचाने के लिए उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, एसडीएम अवधेश कुमार व तहसील अधिकारियों के साथ पहुंचे थे। ग्राम रसूलाबाद समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण। साथ ही बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना।
बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत किट दिया गया। विधायक ने कहा कि बाढ़ से पीड़ित हर परिवार तक राहत किट पहुंचेगी। प्रभावित फसल का तहसील टीम द्वारा सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ा हूं।अधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने का निर्देश भी दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments