परकोटे के अन्नपूर्णा मंदिर में बनेगा रामलला का भोग प्रसाद: नृपेंद्र मिश्र

नवम्बर तक पूरा हो जाएगा परकोटे में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण

अयोध्याधम (राष्ट्र की परम्परा)। भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला सरकार के लिए जन्मभूमि परिसर में ही भोग राग तैयार करने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए परकोटे में अन्नपूर्णा का मंदिर बनाया जा रहा है। इस आशय की जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी।
ज्ञात हो कि श्री मिश्र यहां राम मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि परकोटे में बन रहे अन्नपूर्णा मंदिर में ही भोग बनाया जाएगा और यही भोग भगवान रामलला को लगाया जाएगा। अन्नपूर्णा मंदिर के अलावा परकोटे में महर्षि बाल्मीकि, शबरी, निषादराज, वशिष्ठ मुनि सहित सात मंदिर का निर्माण हो रहा है।
समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि दिसंबर 2024 तक निर्माण पूरा होने में कठिनाई है। एलएंडटी के अधिकारी के अनुसार निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जाएगा, ऐसे में प्रयास है की मंदिर के साथ – साथ सप्त मंदिर व परकोटे का निर्माण पूरा हो। यदि दिसंबर 2024 तक निर्माण पूरा नहीं होता है तो आशा है कि तीन महीने और लग सकते हैं।
उन्होंने दावा किया है कि मंदिर निर्माण कार्य मार्च 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा, हालांकि परकोटे में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण नवंबर 2024 तक ही पूरा हो जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

1 hour ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

1 hour ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

2 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

2 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

2 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

2 hours ago