सेंट-आरसेटी देवरिया में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को बैच संख्या 224 का समापन हुआ , जिसमें जनपद देवरिया के प्रत्येक ब्लाक से 31 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे। इसका समापन निदेशक राकेश कुमार ने सभी प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र देकर किया। इस अवसर पर आरसेटी देवरिया के निदेशक राकेश कुमार, फैकल्टी सोमनाथ मिश्रा,कार्यालय सहायक रितेश कुमार पांडे एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं द्वारा प्रशिक्षण पाने के उपरान्त खुशी जाहिर किया और बहुत ही सदुपयोगी बताया। राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि बकरी पालन (पशुपालन) में स्वरोजगार के माध्यम से अपने और साथ में अन्य परिवारों का रोजगार सृजन करेंगे । रोजगार के माध्यम से जनपद के साथ अन्य जनपदों में दूध उपलब्ध कराया जाए। इससे बने उत्पाद की कीमत बढ़ाकर अधिक आय अर्जित भी कर सकेंगे । प्रशिक्षण समापन के समय संबंधित जानकारी बताई गई।आज के समय में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग के कारण मिट्टी खराब होती जा रही है। इसके चलते आने वाले और वर्तमान समय में भी बकरी पालन की मांग बढ़ती जा रही है। जिसके कारण वर्तमान समय में से बने उत्पाद लाभदायक व्यवसाय के रूप में सफल है।

यह प्रशिक्षण 10 दिनों का था। जिसके बाद इस प्रशिक्षण में सम्मिलित व उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर बकरी पालन व उससे जुड़े उत्पाद में स्वरोजगार सृजित कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इन्हीं सभी उक्त बातों के साथ निदेशक राकेश कुमार ने सभी सफल प्रशिक्षुओं की उज्जवल भविष्य की कामना की।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

1 hour ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

1 hour ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

2 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

2 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

2 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

2 hours ago