जनता जनहित के खबर पर जिम्मेदार दें ध्यान: खबर आंखो देखी

भाटपार रानी /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के जनहित की कुछ प्रमुख खबर/जन समस्या जिससे आप को रूबरू होना चाहिए।
विकास खंड बनकटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहनपुर से कोठा ग्राम पंचायत के रास्ते होते हुए ग्राम कनगोइ गांव उर्फ गाढ़ा बक्शी गांव उर्फ कुरमौली तक जाती सड़क जो कि अत्यधिक जर्जर हो चुकी है।जिससे इस राह से आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं ग्राम पंचायत सोहनपुर से कोठा की तरफ जा रही सड़क एक क्रॉसिंग बनी है। जो की कई–एक माह से ज्यादा समय होने के बाद भी क्रॉसिंग की कोई मरम्मत नहीं हुई है जिससे मरम्मत के अभाव में इस राह से आने जाने वाले तमाम राहगीर एवं दोपहिया तथा चार पहिया व अन्य बड़े वाहनों के लिए खतरे की घंटी बनी हुई है। अगर यदि जो समय रहते जिम्मेदार द्वारा इसकी मरम्मत हो जाती है तो फिर संभावित दुर्घटनाओं को रोका/कम किया जा सकता है।उस सड़क में ही आगे जाने पर सफाई कर्मियों की लापरवाही से आने जाने वाले लोग नाक दबाकर आते जाते हैं जो कि अगल बगल के रहने वाले लोग गंदगी और बदबू से बेहद परेशान हैं जो सड़क पर कूड़ा कचरा फैलने से स्थानीय निवासियों सहित आने जाने वाले लोग जिम्मेदारों को कोस कर चलते बन रहे हैं। वहीं सरकार के स्वच्छता अभियान की भी पोल जिम्मेदार की लापरवाही से खुल रही है।अगर यहां भी जिम्मेदार ध्यान दे दें तो सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो सकती है। वहीं विकास खंड बनकटा के स्वास्थ्य केंद्र के अन्दर स्थित पानी टंकी का दशा एवं हाल जीर्ण अवस्था में पड़ा है अगर अगर जनप्रतिनिधि यहां ध्यान दे दें तो आने वाले गर्मी के मौसम में मरीजों ,तीमारदारों, व अन्य जरूरत मंद लोगो को साफ पीने का पानी उपलब्ध होने लगेंगे जो अपने जीर्णोद्धार को तरस रहा है। जबकि एक अन्य खबर के अनुसार विकास खंड भाटपार रानी के अकटही हीरामन बाबा मंदिर के पास में टू लेंथ की सड़क पर सड़क टूटने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां जिम्मेदार अधिकारी को स्वतः संज्ञान में लेकर इन छोटे छोटे मामलो पर ध्यान दे कर निस्तारण कर इस छोटे छोटे मामलों को निपटाने की जरूरत है ताकि कोई बड़ा खतरा नहीं हों जो की जनहित में होगा।और आम जनमानस में ऐसे अधिकारी कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधि जन सहित इससे जुड़े समस्त जिम्मेदार की छवि भी अच्छी होगी ।
आंखों देखी के लिए
पत्रकार:बृजेश मिश्र की कलम से तहसील प्रतिनिधि भाटपार रानी देवरिया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

31 minutes ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

41 minutes ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

1 hour ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

1 hour ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

1 hour ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

2 hours ago