पर्यावरणीय समस्याओं के सम्यक समाधान मे समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान आवश्यक: सहायक आचार्य
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवासीय विशेष शिविर के छठवें दिन कालेज के मीराबाई छात्रावास स्थित दिग्विजय नाथ सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना के चारो इकाईयों गोरखनाथ, महाराणा प्रताप, सुभाष व मीराबाई के स्वयं सेवकों ने कर्यक्रम का प्रारंभ प्रार्थना सभा एवं लक्ष्य गीत से किया।
तत्पश्चात स्वयंसेवक–स्वयंसेविकाओ ने पूर्व निर्धारित विषयो आयोजित भाषण प्रतियोगिता मे भाग लिया। जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण, लोकतंत्र, महिला सशक्तीकरण, आपदा प्रबंधन, नई शिक्षा नीति आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
छठें दिन के बौद्धिक सत्र में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भूगोल विषय के सहायक आचार्य व महाराणा प्रताप इकाई के कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण के अंतर्गत जल, वायु, पेड़ –पौधे, प्राकृतिक संपदा, पर्वत आदि सभी आते है।इनकी क्षति से विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय समस्या उत्पन्न हो रही है। जैसे ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन क्षरण, अम्ल वर्षा, मरुस्थलीय कारण आदि। यदि इसका सम्यक निदान नही किया गया। तो मानव जाति के सम्मुख बड़ी आपदा आ सकती है।
श्री पांडेय ने कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं का सम्यक समाधान समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपने विचार को बदल कर किया जा सकता है। पर्यावरण के प्रति लोगो के विचार में परिवर्तन करने में स्वयंसेवक–स्वयंसेविकाओ को अपने दायित्व का उचित निर्वाहन करने का समय है। क्योकि पर्यावरण के प्रति लोगो मे जन चेतना लाने में आप लोग महत्वपूर्ण श्रंखला बन सकते है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पीयूष सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर निधि राय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर प्रदीप यादव सहित स्वयंसेवक–स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…
https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…