पत्रकार यूनियन की मिहींपुरवा तहसील इकाई का हुआ गठन

एम. रशीद बने अध्यक्ष एवं दिलीप नरायण मदेशिया व विनोद शर्मा बने उपाध्यक्ष

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । को तहसील मिहींपुरवा अन्तर्गत मिहींपुरवा कस्बे में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक आहुत की गयी, जिसमें तहसील मिहीपुरवा इकाई का गठन किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा रहे तथा विशिष्ठ अतिथि जिला महामंत्री मोनिस अजीज़ व कोषाध्यक्ष रमन सोनी रहे,बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष , जिला महामंत्री एवं जिला कोषाध्यक्ष ने तहसील के सात पत्रकारों को श्रमजीवी यूनियन की सदस्यता दिलायी तत्पश्चात सर्व सम्मति से तहसील अध्यक्ष हेतु एम. रशीद तथा उपाध्यक्ष पद पर दिलीप नरायण मादेशिया एवं विनोद शर्मा का चयन किया।
इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन विस्तार में शामिल सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा की श्रमजीवी संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है इसलिये इस संगठन में शामिल होने के बाद संगठन की गरिमा बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है उन्होने कहा की सभी संगठन के साथी एकजुट होकर काम करें जिससे समाज हित में कार्य किया जा सके श्रमजीवी तहसील अध्यक्ष एम. रशीद ने कहा कि श्रमजीवी संगठन से जुड़ने के बाद सभी नव नियुक्त साथी जिला पदाधिकारियों की ओर से दिये गये दायित्व को पूर्ण लगन के साथ पूरा करने का प्रयास करें,इस मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, जिला महामंत्री मोनिस अजीज़, कोषाध्यक्ष रमन सोनी, तहसील अध्यक्ष एम. रशीद, उपाध्यक्ष दिलीप नरायण मद्धेशिया , उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, अनिल मिश्रा, जमील कुरैशी, विशाल अवस्थी, आदर्श पांडेय आदि पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

2 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

3 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

3 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

3 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

3 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

4 hours ago