शिक्षा विकास की कुंजी है – सुरेश राही

शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में सम्मिलित हुए कारागार राज्यमंत्री

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। श्री राही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय के माध्यम से निर्धन समाज के युवा वर्ग को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थाओं के विस्तार से बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होती है।
श्री राही जिले के सुरजापुर माफी स्थित आनन्द पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
कारागार राज्य मंत्री श्री राही ने शिक्षण संस्थान के जिम्मेदारों का आहवान कि बच्चों उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करें जिससे ग्रामीण परिवेश के युवक-युवतियां अच्छे पदों पर आसीन होकर क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान कर सकें। राज्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षण संस्थान तथा छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना ही।
कार्यक्रम में जनपद श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति देश के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष भुवन नाथ पासवान व महिला मोर्चा की पदाधिकारी ज्योति सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षण संस्थान के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण रहा।
इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेश यादव, पीडी डीआरडीए राज कुमार, नायब तहसीलदार बहराइच सुरेन्द्र यादव, उद्यान विभाग के योजना प्रभारी आर.के. वर्मा, शिक्षण संस्थान के प्रबन्धक वीरेन्द्र पासी, प्रधानाचार्य बिन्नू सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

8 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

8 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago