अप्रतिम संदेश का देश भारत

उत्तुंग हिमालय शीश बन खड़ा,
सागर वंदन करे चरण रज धोकर,
पर्वतराज ऊँचा उठने को कहता है,
सागर दिखलाता गहरे लहराकर।

सोच समझ अति ऊँची गहरी,
भाव समर्पण का पावन आदर,
शिखर शिखर पर सूर्य रश्मियाँ,
उषा किरण संग भाल उठाकर।

हमें सोच समझ है ये जो कहती हैं,
उठती गिरती सुतरल विचलित तरंग,
हृदय अंक में भर लो अपने जी भर,
खट्टी मीठी सुमधुर बिखरती उमंग।

धरा धैर्य धर स्थिर रहना सिखलाती,
पर्वत मस्तक पर धरकर ज्ञान ध्यान ,
नभ में भारत के है सुरभित शोभित,
गौरव शाली, विजयी स्वाभिमान।

विश्व गुरू थे हम और अब भी हैं,
मस्तक, सीना तानकर खड़े हुये,
बुरी नज़र से आँख उठाकर देख
सके इतना तो दम अब है किसमें।

श्रीराम, श्रीकृष्ण की पावन धरती,
धर्म हेतु लेते हर युग में अवतार,
गौतम, अशोक, नानक, गांधी क्रम
से सबने किया भारत का उद्धार।

हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हिल
मिल करते महान भारत से प्यार,
जब भी आँख उठायें देश दुश्मन
सभी एक हो करें दुश्मन पर वार।

जब धोखे बाज़ी करी कपटी चीन ने,
नेहरू ने डट लड़ने को ललकारा था,
नापाक पाक को धूल चटा शास्त्री ने
इंदिरा ने बाँग्लादेश बना डाला था।

अटल बिहारी जी ने फिर एक बार
पाकिस्तान को बहुत ललकारा था,
कारगिल का छद्म युद्ध लड़ भारत ने
दुश्मन का सारा दम खम तोड़ा था।

दुनिया भर के कायर दुश्मनों संभल
जाइए भारत से पंगा कभी नहीं लेना,
आदित्य विश्वगुरू व विश्व विजेता
हैं हम भी हमसे टकराहट मत लेना।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

16 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

17 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

17 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

17 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

17 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

17 hours ago