मालाड (पश्चिम) में रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा 31 दिसम्बर तक

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
प्रकांड मानस मर्मज्ञ पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के मुखारबिंद से भगवान श्रीराम की जीवन गाथा (श्री रामकथा) की अमृत वर्षा 23 दिसम्बर से 31 दिसंबर, 2023 तक मुंबई के मालाड, (पूर्व) स्थित महर्षि बुवा सालवी मैदान, कुरार व्हिलेज में हो रही है। मुंबई मनपा सदन के पूर्व पार्षद और भाजपा पक्ष नेता विनोद मिश्रा की प्रेरणा से यह आयोजन नव ऊर्जा फाउंडेशन, मानस परिवार की ओर से प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक हो रहा है श्रद्धालुओं के लिए पांडाल में बैठने की व्यवस्था तथा पीने के लिए पानी आदि की व्यवस्था की गई है।
तुलसीपीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्यका दर्शन कथा का लाभ लेने के लिए ,महाराष्ट्र की बड़ी बड़ी हस्तियां भी उपस्थित हो रही है। कहा जाता है कि भगवान राम का साक्षात दर्शन करने वाले और हनुमान जी की अदभुत कृपा से परिपूर्ण रामभद्राचार्य महाराज बाल काल से नेत्रहीन है लेकिन उनके पास ज्ञान की दिव्य दृष्टि है जिसकी बदौलत उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर की गवाही का साक्ष्य सुप्रीम कोर्ट में ४०० सबूतों के साथ बयान देकर रामलला के पक्ष को साबित किया था, जिसकी वजह से 22 जनवरी को भव्य रामलला का मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हो गया है । अब 16 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 के मध्य शुभ मुहूर्त में भगवान रामलला गर्भ गृह में विराजमान होंगे।कहा जाता है कि तुलसीपीठ की गद्दी पर आने के बाद गुरुजी ने खुद बताया कि उन्होने ने अब तक अपने स्वरचित 50,000 श्लोकों का निर्माण, 250 धर्म की पुस्तके ,दस हजार पंक्तियों वाला ग्रंथ भी लिखकर पूरे विश्व को समर्पित करके अचंभा कर दिए है। ऐसे में तुलसीदासतुल्य महापुरुष कलयुग में अवतरित हुए है अगर वह मुम्बई जैसे क्षेत्र में आये है तो स्वाभाविक है ,कि रामभक्त उनका दर्शन करने हजारो की संख्या में जरूर पहुचेंगे। उक्त मौके पर पूज्य महाराज के दर्शन कथा श्रवण करने पहुंचे रामलीला समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता विक्रोली से चंद्रशेखर शुक्ला ,बीजेपी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुम्बई अध्यक्ष रामविलास पाठक, वरिष्ठ पत्रकार व भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ल , भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी , पत्रकार दैनिक भास्कर आदेश मिश्रा सहित कई हस्तियों ने आचार्य गुरुदेव का दर्शन का लाभ प्राप्त किया। आयोजक भाजपा पक्ष नेता व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने मुम्बई के लोगो को श्रीरामकथा के लिए पूज्य गुरुदेव को लाने से लोगो मे बड़ा उत्साह बना हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

42 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

1 hour ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

3 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago