प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में भी लिया हिस्सा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत जनपद की प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने निरीक्षण भवन खलीलाबाद में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री श्रीमती गौतम ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं तथा समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान मिली है तथा भारत आज दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने खलीलाबाद विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सरैया परिसर में वृक्षारोपण कर जनपदवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागों से निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधरोपण करने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्रभारी मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अंकुर राज तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, गणेश चंद्र चौहान तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कंपोजिट विद्यालय सरैया में स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय सहभागिता करने तथा अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की।
इस अवसर पर जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

22 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago