Newsbeat

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अधिकारीद्वय ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया तथा निस्तारित मामलों के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

35 minutes ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

42 minutes ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

42 minutes ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

46 minutes ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

52 minutes ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

55 minutes ago