भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को कार्पोरेट घरानों से बचाने के लिए कांग्रेसियों ने जागरूकता तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया। जहां इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अब्दुल जब्बार ने कहा कि मोदी सरकार ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को अपने पूंजीपति मित्रों देने जा रही है। जिसका विरोध कांग्रेस लगातार कर रही है।प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए आम जनता को जागरूक किया जाएगा।अभियान को संबोधित करते हुए जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार के इस गलत रवैये से लगभग डेढ़-दो करोड़ पेड़ काट दिये जायेंगे और वहां हजारों सालों से रह रहीं जन – जातियां बेघर हो जायेंगी। ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह की प्राकृतिक संसाधनों और वन संपदा को मिटने नहीं दिया जायेगा।हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से ब्लाक अध्यक्ष भलुअनी कृष्ण कुमार तिवारी, बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,जिला महासचिव राकेश तिवारी भोला, जिला सचिव मायाशंकर सिंह, ब्यास दुबे, प्रेमलाल भारती, सुरेन्द्र नाथ दीक्षित, राहुल तिवारी बंटी,रामेश्वर भारती,नसीम अहमद,बालमुकुंद पांडे, नीरज तिवारी रामप्रवेश दीक्षित,नूर अली आदि शामिल रहे।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…