Newsbeat

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। बहराइच से मनौना धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस करकौर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में करीब 30 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तिराहे के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को मोड़ा, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।
ईएमटी रवि नंदन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। बाद में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और सभी की हालत खतरे से बाहर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लंबे समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार उपलब्ध कराने के बाद श्रद्धालुओं को दूसरी बस से मनौना धाम के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 hours ago