Categories: कविता

प्रकृति का कटु सत्य

प्रकृति का नियम कितना कटु सत्य है,
जो दिखता है, सत्य से परे हो सकता है,
आँखे जो देखती हैं जल्दी मिट जाता है,
जो हृदय में बस जाये वह सच होता है।

क्योंकि जो हृदय में घर कर जाए
वह अपनी अमिट छाप छोड़ जाता है,
और हृदय के रास्ते मन व मस्तिष्क
से सदा आँखों को वही दिखलाता है।

मन माने की बात यही है कि सर्पराज
दाख छुहारा जैसे अमृतफल छोड़कर
ज़हरीले फल खाना पसंद करता है,
चकोर कर्पूर नही अंगार ही खाता है।

भँवरे काठ विदीर्ण कर अपना घर बनाते हैं,
पर स्वयं कमलदल में बंद होकर रहते हैं,
पतंगे दीपक को प्राणपण से चाहते तो हैं,
पर उसपर अपने प्राण निछावर कर देते है।

जिसको जो भी अच्छा लगता है,
वह उसी को ही पाना चाहता है,
प्रेम का रोग ही ऐसा होता है, रूप
कुरूप नज़र से नहीं दिख पाता है।

जो भी अच्छा या बुरा होता है उसके
प्रति हृदय निष्कपट होना चाहिये,
वापस पाने की आशा कम रखकर
जीवन से निराश नहीं होना चाहिए।

इंसान के मन में एक समय ऐसा आता है,
जब उसे हृदय से एहसास हो जाता है,
आदित्य जीवन में अपने तो बहुत होते हैं,
ईश्वर को छोड़ कोई साथ नहीं दे पाता है।

•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

18 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

19 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

19 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago