सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र में छात्राओं की शिकायत के बाद एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मामला नवानगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिवानकलां नंबर-3 का है, जहां तैनात प्रधानाध्यापक मु० फैजुल्लाह अंसारी पर गंभीर आरोप लगे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी नवानगर की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार, छात्राओं द्वारा की गई शिकायत और दर्ज एफआईआर के बाद यह मामला सामने आया।
बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल 2026 को सिकंदरपुर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिया था। इसके बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े – समाजवादी जिलाध्यक्ष सहित कई नेता हाउस गिरफ्तार, बरहज तहसील घेराव विफल
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी रसड़ा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आरोप पत्र जारी किया जाएगा और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है, जबकि अभिभावकों में भी भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यदि आरोपी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…