Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहनुमान जी पृथ्वी के जीवंत देवता हैं

हनुमान जी पृथ्वी के जीवंत देवता हैं

जेठ के चौथे बड़े मंगल पर भंडारा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जिले भर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। इस क्रम में जायसवाल ट्रेडर्स के तत्वावधान में विधियानी चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बरसाती ट्रेडिंग कंपनी के अशोक जायसवाल, सुनील जयसवाल, अनिल जायसवाल, संदीप जयसवाल, दीपक सिंह आदि ने भंडारे में प्रसाद वितरण किया।
कहा जाता है कि पवनपुत्र हनुमान जी पृथ्वी के जीवंत देवता हैं। परम बलवान, परम बुद्धिमान हैं। लेकिन उतने ही विनम्र हैं। अभिमान उनको छू भी नहीं पाता। वे ज्ञान और भक्ति के आचार्य हैं। भगवान राम के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण जगजाहिर है। हनुमान जी की साधना-उपासना से व्यक्ति के हर मनोरथ पूर्ण होते हैं। आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति समर्पित लोगों पर बजरंगबली का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
सुनील जयसवाल ने बताया कि ऐसे आयोजन से आत्मिक संतोष तो मिलता ही है, धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि भी बढ़ती है। ईश्वर के प्रति आस्था प्रगाढ़ होती है। यह धार्मिक और सामाजिक रूप से बहुत ही पुण्य का कार्य है।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालु सभासद विरेंद्र यादव, अजय मौर्य, अरुण त्रिपाठी, शक्ति उपाध्याय, दीपेश यादव ने हनुमान जी से प्रार्थना की कि हर नागरिक के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार हो। सभी स्वस्थ व सानंद रहें तथा निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments