घघरुआ खण्डेसर में नाबालिग को उल्टा लटकाकर पीटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घघरुआ खण्डेसर में मोबाइल चोरी के शक में एक नाबालिग बालक को पेड़ से उल्टा लटका कर बेरहमी से पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में 04 नवंबर 2025 को थाना घुघली में मु0अ0सं0 394/2025 धारा 115(2), 127(4), 190, 191(2), 351(3) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई नईम पुत्र हातिम, निवासी घघरुआ खण्डेसर उम्र लगभग 30 वर्ष, साहिल पुत्र सफीउल्लाह, निवासी घघरुआ खण्डेसर उम्र लगभग 20 वर्ष तथा दो बाल अपचारी।

ये भी पढ़ें – दोहरीघाट में विकास की नई इबारत: मंत्री ए.के. शर्मा ने 36 करोड़ की 79 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

इस संबंध थानाध्यक्ष घुघली ने बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश शांत है,और पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें – तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने पूर्व सैनिक को रौंदा

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago