निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सलेमपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर के हरैया स्थित पत्रकार भवन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत ही आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गांवों और कस्बों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकार महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। आप समाचारों के संकलन एवं प्रकाशन में तथ्यों की सत्यता का विशेष ध्यान रखें तथा निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र ने कहा कि आप सभी के एकजुटता से ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। संगठन आप के साथ हर विषम परिस्थितियों में खड़ा रहेगा।पत्रकारिता के क्षेत्र में आप ईमानदारी से बेहतर करने का कार्य करें। जिला उपाध्यक्ष रामनवल सिंह ने कहा कि आज के विपरीत परिस्थितियों में भी आप जिस निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं तो आप बधाई के योग्य हैं।बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
बैठक को केपी गुप्त, आनन्द प्रकाश उपाध्याय, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, रत्नेश यादव, रामू यादव, परमेश्वर दयाल मिश्र, जितेन्द्र नाथ पांडेय,राकेश यादव, चंद्रकांत तिवारी, संतोष सिंह, राजेन्द्र बहादुर सिंह, शशांक भूषण मिश्र, दिनेश कसेरा, विवेक धर द्विवेदी, बृजेश द्विवेदी, विपिन जायसवाल, अनिल दूबे, कालिका तिवारी,सत्यम पांडेय , रामविलास तिवारी,वीरेन्द्र यादव, प्रमोद तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्यामनारायण मिश्र तथा संचालन डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

7 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

8 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

8 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

8 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

9 hours ago