तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित पोखरे की बदहाल स्थिति को देखकर तीन श्रद्धालुओं द्वारा 5 सितंबर से चलाए जा रहे सफाई अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। श्रद्धालुओं के लगातार श्रमदान को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय हुआ है।
खंड विकास अधिकारी सरदारनगर के निर्देश पर 10 सितंबर को ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलानंद यादव की देखरेख में करीब 79 सफाईकर्मियों की टीम द्वारा मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित पोखरे और उसके तटबंध की व्यापक स्तर पर सफाई शुरू की गई। सफाई अभियान के दौरान पोखरे में फैली गंदगी और जलकुंभी सहित अन्य अवांछित वनस्पतियों को हटाया जा रहा है।
प्रशासन की इस पहल में मंदिर के व्यापारियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सफाईकर्मियों के साथ मिलकर श्रमदान किया। इससे मंदिर परिसर में स्वच्छता को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत, सरदारनगर बृजेश कुमार यादव ने बताया कि पोखरे की पूर्ण सफाई होने तक प्रतिदिन 20 सफाईकर्मियों की टीम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पोखरे की पूरी तरह सफाई होने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गौरतलब है कि 5 सितंबर से तीन श्रद्धालु स्वयं पोखरे की सफाई में जुटे थे। उनके इस प्रयास से प्रेरित होकर स्थानीय व्यापारियों, ट्रस्ट के सदस्यों और अन्य लोगों ने भी अभियान में सहयोग देना शुरू किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित पोखरा आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रशासन द्वारा सफाई अभियान को लगातार जारी रखने की घोषणा से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खुशी है। लोगों को उम्मीद है कि पोखरे की सफाई के बाद इसके तटबंध और आसपास के क्षेत्र का भी बेहतर रखरखाव किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

क्रेटा कार में छिपाकर ले जा रहे थे 648 बोतल रम, तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…

54 seconds ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन!

फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…

2 minutes ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पांच घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने…

6 minutes ago

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा कथा पंडाल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम जिस्तवलिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान…

15 minutes ago

सड़क किनारे मिली मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला, पास पड़ा था नवजात का शव

महदेंवा चौराहे पर घटना से मचा हड़कंप, आठ माह से खुले आसमान के नीचे रह…

22 minutes ago

छेड़खानी और मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार से मिले बीएसएस परशुराम सेना के पदाधिकारी

निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की उठाई मांग मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

32 minutes ago