यूपी पुलिस अनुशासन और सेवा भावना की प्रतीक है, इसे सोशल मीडिया के दिखावे से धूमिल नहीं होने देंगे
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।उत्तर प्रदेश में अब रील बनाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन पुलिसकर्मियों की सोशल मीडिया पर रील या वीडियो बनाने की आदत है, उन्हें संवेदनशील ड्यूटी पॉइंट्स से तुरंत हटाया जाए।
ये भी पढ़ें –📰 बरहज में बड़ा हादसा टला: सरयू नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, प्रशासन की लापरवाही उजागर
मुख्यमंत्री ने हुई एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश की पुलिस अनुशासन, सेवा भावना और जवाबदेही की मिसाल बने। उन्होंने चेतावनी दी कि “रील संस्कृति” में उलझे पुलिसकर्मियों की तैनाती अब किसी भी संवेदनशील क्षेत्र या वीआईपी ड्यूटी में नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें –Japan में भालुओं का आतंक: 6 महीने में 100 से ज्यादा हमले, 12 की मौत; हालात संभालने के लिए सेना तैनात
योगी सरकार ने साफ किया है कि वर्दी में रहते हुए किसी भी तरह का प्रमोशनल वीडियो, म्यूजिक रील या सोशल मीडिया एक्टिंग अनुशासनहीनता मानी जाएगी।
यह फैसला उन लगातार वायरल हो रहे वीडियो पर आया है जिनमें कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान रील बनाते दिखाई दिए थे।
ये भी पढ़ें –‘आदि कर्मयोगी योजना’ से बदलेगी वंचित बस्तियों की सूरत, सात जिलों में शुरू हुई विकास पहल
मुख्यमंत्री ने कहा —“पुलिस का काम जनता की सुरक्षा और सेवा करना है, सोशल मीडिया पर छवि बनाने का नहीं। अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।”
सूत्रों के अनुसार, अब पुलिस मुख्यालय सभी जिलों से ऐसे मामलों की सूची तैयार कर रहा है और डीजीपी स्तर पर मॉनिटरिंग टीम बनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें –“आख़िरी स्टेशन” – गाँव लौटे रघुवीर की जीवन यात्रा ने बदल दी माधवपुर की तस्वीर
📍मुख्य बिंदु:संवेदनशील ड्यूटी पॉइंट्स पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती पर रोक मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश पुलिस की छवि को सोशल मीडिया से नहीं, सेवा और अनुशासन से बनाना होगा।रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई संभव है।
सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…