पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेंहदावल बाईपास स्थित मोती कॉलोनी के पास एक युवक रिलायंस टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिसकर्मी लगातार उससे बातचीत कर रहे हैं और समझा-बुझाकर नीचे आने के लिए राजी करने का प्रयास किया जा रहा है।
काफी देर से चल रहे प्रयासों के बावजूद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों को हटाकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए फायर विभाग की टीम भी मौके पर तैनात है।
फिलहाल युवक के टावर पर चढ़ने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। मौके पर मौजूद टीम लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है और युवक को सकुशल नीचे लाने के प्रयास जारी हैं।
AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह का वक्त, पार्कों में टहलते लोग और स्कूल-कॉलेज की ओर…
तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…
84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…