दोहरीघाट में विकास की नई इबारत: मंत्री ए.के. शर्मा ने 36 करोड़ की 79 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को जनपद मऊ के आदर्श नगर पंचायत दोहरीघाट में सरयू नदी तट पर आयोजित एक भव्य जनसभा में 36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 79 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में वंदन योजना, दीनदयाल नगर विकास योजना और अन्य नगर विकास योजनाओं के तहत पेयजल आपूर्ति नेटवर्क विस्तार, जल निकासी, नाली निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण, ओपन जिम, पार्क निर्माण, सॉलिड वेस्ट प्रबंधन, स्ट्रीट लाइटिंग, सार्वजनिक शौचालय और नगर सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल हैं।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि विकास जनता की सेवा का माध्यम है और इसे रुकने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक नगर और नागरिक के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार “स्वच्छ नगर – स्वस्थ नागरिक – सशक्त प्रदेश” के संकल्प के साथ तेजी से कार्य कर रही है, ताकि हर नागरिक को सुविधाजनक, सुरक्षित और सम्मानजनक शहरी जीवन मिल सके।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” के अनुरूप प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक विकास की गूंज सुनाई दे रही है। जनता की भागीदारी के बिना कोई योजना सफल नहीं हो सकती — इसलिए नागरिकों को भी नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि दोहरीघाट के नागरिकों ने जिस समर्पण से स्वच्छता और विकास को आगे बढ़ाया है, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि इन परियोजनाओं से दोहरीघाट नगर का कायाकल्प होगा तथा नागरिकों को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago