पार्कों से स्कूलों तक पुलिस का ‘एक्शन मोड’, गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान में संदिग्धों की चेकिंग से मचा हड़कंप


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह का वक्त, पार्कों में टहलते लोग और स्कूल-कॉलेज की ओर जाती छात्राएं… इसी दौरान देवरिया पुलिस की अचानक सक्रियता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में मंगलवार को जिलेभर में ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमें सुबह से ही पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, मंदिरों और शिवालयों के आसपास मुस्तैद नजर आईं। अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले महिला-पुरुषों से सीधे संवाद किया। लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव पूछे गए तथा सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया गया। प्रमुख पार्कों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। बुजुर्गों से पुलिस ने किया आत्मीय संवाद

अभियान की खास पहल बुजुर्ग नागरिकों के साथ संवाद रही। पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं और जरूरतें जानीं तथा उन्हें हरसंभव सहायता और सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों के बीच सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ। संदिग्ध व्यक्ति और वाहन रडार पर
अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। संवेदनशील और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी गई और नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सुरक्षा का संदेश
महिला एवं बालिका सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं से संवाद किया। उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस ने 1090 वूमेन पावर लाइन और 112 आपातकालीन सेवा समेत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। पुलिस के मुताबिक, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान महज चेकिंग अभियान नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा बढ़ाने की पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस की सुबह-सुबह सक्रिय मौजूदगी से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ। अधिकारियों के अनुसार जनसंवाद, जागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

4 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

6 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

6 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

6 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

6 hours ago