Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेईई एडवांस्ड में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

जेईई एडवांस्ड में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित एक कोचिंग संस्थान के छात्रों ने जेईई एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के छात्र अमिमय पांडेय ने एआईआर 1223 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके अलावा अस्तित्व सिंह, रितेश ठाकुर, श्याम एन. गुप्ता, सृजन कुमार और आर्यन सिंह जैसे छात्रों ने भी शीर्ष रैंक हासिल की है।
संस्थान के निदेशक संजीव कुमार ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता छात्रों के कठिन परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मोमेंटम में छात्रों को तार्किक सोच, विश्लेषण क्षमता और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सफल होने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि यह संस्थान छात्रों को उनके सपनों की ऊंचाई तक पहुंचाने में सक्षम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments