Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedसंविदा विद्युत कर्मियों की हड़ताल को लेकर डीएम एसपी ने ली बैठक

संविदा विद्युत कर्मियों की हड़ताल को लेकर डीएम एसपी ने ली बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की संयुक्त रूप से एक बैठक ली। जिसमें संविदा विद्युत कर्मियों के संभावित हड़ताल के दृष्टिगत आमजन मानस को विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इस विषय पर चर्चा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विद्युत विभाग के अंतर्गत कर्मचारी संघों से वार्ता कर निर्देशित किया कि 29 मई 2025 से प्रस्तावित कार्य बहिष्कार के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाए। विद्युत संघ के पदाधिकारियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित न होने की सहमति व्यक्त की।
बैठक में परियोजना निदेशक संजय कुमार नायक, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आर के पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत मेहदावल प्रमोद गुप्ता, अभियंता संघ, जूनियर इंजीनियर संघटन, प्राविधिक कर्मचारी संघ और अन्य संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments