Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने बगहा देवार का निरीक्षण कर बचाव कार्य तेज करने का...

डीएम ने बगहा देवार का निरीक्षण कर बचाव कार्य तेज करने का दिया निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बड़हलगंज क्षेत्र के सरयू नदी से कट रहे बगहा देवार गांव का निरीक्षण कर बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी के साथ कटान स्थल को देखकर बाढ खंड के अधिकारियों से बचाव से संबंधित जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बगहा देवार में स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति खराब होने पर, उपजिलाधिकारी गोला को जमीन तलाश करने को कहा। वही कटान से पीड़ित परिवारो को अन्य जगहो पर बसाने की योजना बनाने का निर्देश दिया। बाढ खंड के अधिकारियो से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नही होगी। बचाव कार्य के साथ अन्य गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखे। बगहा कटान स्थल देखने के बाद जिलाधिकारी पटना गांव मे स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे बन रहे राहत शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बगहा देवार में सड़क के कटान को रोकने के लिए तत्कालीक कार्याे के साथ ही कटान को रोकने के लिए परियोजना बनाकर शासन को भिजवाये। उन्होंने एन0 एच0 के अधिकारियों को निर्देश दिया कि रामजानकी मार्ग को मोटरेबल किया जाए। इस अवसर पर एडीएम विनित सिंह, उपजिलाधिकारी गोला अमित जायसवाल, सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव, बाढ खंड के अधिशासी अभियंता वैभव सिंह, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता आर0 पी0 सिंह, सहायक अभियंता अभय राज सिंह, सुधांशु सिंह, अवर अभियंता राजेश कुमार, जयशंकर प्रसाद, नायब तहसीलदार जयप्रकाश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, आनंद तिवारी, अष्ठभुजा सिंह, प्रधान सुभाष यादव, चंदन पांडेय, सहित राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments