जनपद के पांच विधान सभाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 05 मार्च को, नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जनपद महराजगंज के पांचों विधान सभाओं में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को सकुशल एवं भव्यतापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
सदर स्थित महालक्ष्मी लॉन में सामूहिक विवाह हेतु नोडल अधिकारी अतुल कुमार खण्ड विकास अधिकारी सदर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड परिसर परतावल के लिए अमरनाथ पांडेय विकास खण्ड अधिकारी परतावल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। विकास खण्ड परिसर निचलौल में शमा सिंह खण्ड विकास अधिकारी निचलौल तथा नौतनवा में विकास खण्ड परिसर लक्ष्मीपुर के लिए नोडल अधिकारी अमित मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को नामित किया गया है। विधानसभा फरेन्दा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह हेतु कृष्णकांत शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी फरेंदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
शान्ति एंव सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, यातायात, खाद्य एंव अभिहित को निर्देशित किया गया है। साफ–सफाई की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

11 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago