मिलेट्स की तीनों प्रतियोगिताओं में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों का जलवा, सभी शीर्ष स्थान कब्जाये

मिलेट्स प्रतियोगिताओं में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के छात्रों का दबदबा, तीनों प्रतियोगिताओं में हासिल किए शीर्ष स्थान


गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। श्री अन्न यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित जनपद स्तरीय किसान मेले में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पोस्टर, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया।
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय श्री अन्न (मिलेट्स) किसान मेला एवं महोत्सव और उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं प्रतियोगितात्मक गतिविधियां कराई गईं। कार्यक्रम में जिले के विश्वविद्यालयों, विद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, किसानों और रेस्टोरेंट संचालकों ने भाग लिया।
मेले का प्रमुख उद्देश्य मिलेट्स के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों के साथ-साथ पर्यावरण और कृषि क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। प्रतिभागियों ने श्री अन्न से तैयार विभिन्न खाद्य पदार्थों और उत्पादों का प्रदर्शन किया। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली में मिलेट्स की भूमिका और इसके उत्पादन-उपभोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की छात्रा अपराजिता पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा के आदित्य कुमार द्वितीय और प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
निबंध लेखन में बीएससी एग्रीकल्चर चतुर्थ वर्ष के बादल पटेल ने बाजी मारी और प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम वर्ष की आर्या सिंह ने द्वितीय तथा द्वितीय वर्ष की आकांक्षा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने तीनों शीर्ष स्थान अपने नाम किए। बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष के उज्जवल पासी प्रथम, द्वितीय वर्ष के शुभम आनंद द्वितीय और प्रथम वर्ष के आदित्य मौर्य तृतीय स्थान पर रहे।
तीनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. लेफ्टिनेंट जनरल भूपेश कुमार गोयल और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी तरह शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यार्थियों की तैयारी और प्रतियोगिताओं में सक्रिय सहभागिता में कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे, सहायक आचार्य डॉ. प्रजन्या दुबे और डॉ. सच्चिदा नन्द सिंह का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन से कृषि शिक्षा के साथ-साथ पोषण और टिकाऊ कृषि जैसे विषयों के प्रति उनकी जागरूकता भी सामने आई।

Editor CP pandey

Recent Posts

दहेज हत्या पर अदालत का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

दहेज हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 17-17 हजार रुपये का जुर्माना…

24 minutes ago

गड्ढे, कीचड़ और नाली का गंदा पानी; भागलपुर के मुख्य मार्ग पर कब मिलेगी राहत?

भागलपुर/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र में भागलपुर ब्लॉक कार्यालय और बीजीएम क्रिश्चियन इंटर…

36 minutes ago

योगी सरकार का महिलाओं पर फोकस, कारोबार शुरू करने को मिलेगा ब्याज मुक्त पैसा; ई-रिक्शा पर भी मदद

यूपी की महिलाओं को मिलेगा ब्याज मुक्त कर्ज, 20 हजार से शुरू होगी मदद; अगली…

1 hour ago

डीजल-पंप का खर्च होगा कम! किसानों को सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी

किसानों के लिए बड़ी राहत: सोलर पंप पर 90% तक सब्सिडी, सिंचाई खर्च घटाने में…

1 hour ago

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

3 hours ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

5 hours ago