सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के परिसर मे सपा एवं भाकपा के कार्यकर्ताओं ने मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
सपा नेता जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव और समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने ज्ञापन सौपते हुए बताया कि मोहन सेतु की मरम्मत, मर्ज किए गए परिषदीय विद्यालयों को दोबारा संचालित करने, परसिया देवार में कटान रोकने, सोनाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की तैनाती और मिर्जापुर की जर्जर सड़क की मरम्मत समेत 31 मांगें है।
इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि सरकार हिंदू-मुस्लिम, जात-पात और शहरों के नाम बदलने में लगी है। आमजन मानस की बुनियादी समस्याओं के निस्तारण पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वही समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि 31 सूत्रीय मांगें जनता से जुड़ी हुई हैं जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कटान जैसी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मर्ज किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित करने और सोनाड़ी सीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती की जरूरत है जिससे जनता को लाभ पहुँचे, अगर जनता की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।
खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद सिंह ने कहा कि गरीब परिवार बच्चों की फीस जुटाने में परेशान हैं, इसके बावजूद उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि सरकार द्वारा शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसी क्रम मे अरविंद कुशवाहा ने कहा कि सरकार मुफ्त राशन देकर वोट की राजनीति कर रही है, वही बिना मान्यता के निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं और शिकायत के बाद अधिकारी कागजी कार्रवाई कर लौट जाते हैं। गरीब बच्चों के लिए मर्ज किये गए विद्यालयों को दोबारा संचालित करना अतिआवश्यक है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर शर्मा, बेचू लाल यादव, बलिस्टर शर्मा, राजेंद्र यादव समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

46 minutes ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

53 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

1 hour ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

1 hour ago