देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली का करंट लगाने के मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रकरण से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव बलिया दक्षिण से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, वादी की ओर से 10 सितंबर को मईल थाने में तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया कि शहाबुद्दीन उर्फ नन्हे पुत्र मुमताज, निवासी बलिया दक्षिण, ने अपने घर के सामने रखे लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली का करंट लगा दिया था। इसी दौरान वादी का पौत्र उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।तहरीर के आधार पर थाना मईल में मु0अ0सं0-176/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले में वांछित अभियुक्त शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी क्रम में 11 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसके ग्राम बलिया दक्षिण से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहाबुद्दीन पुत्र मुमताज, निवासी बलिया दक्षिण, थाना मईल, जनपद देवरिया, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार राय तथा कांस्टेबल इजहार अहमद, थाना मईल शामिल रहे। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…
सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…
सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…