डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सुलझा लिया गया। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर उप जिलाधिकारी सदर को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।निर्देश के क्रम में नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौण्डिल्य के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जांच की। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बरियारपुर और नगर पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद का समाधान कराया गया। इसके बाद विवादित रास्ते पर आरसीसी सड़क निर्माण का कार्य पूरा करा दिया गया।बताया गया कि नगर पंचायत की ओर से सड़क निर्माण के लिए पहले ही टेंडर सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं, लेकिन विरोध के कारण निर्माण कार्य बाधित था। इस मार्ग पर करीब तीन-चार वर्ष पहले खड़ंजा लगाया गया था और लगभग 15 वर्षों से लोगों का आवागमन होता रहा है।
जांच के दौरान सामने आया कि रकबा संख्या 658 पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश है, जबकि रकबा संख्या 657 गैर-विवादित है और इस पर यथास्थिति बनाए रखने का कोई आदेश नहीं है। सड़क का निर्माण रकबा संख्या 657 में कराया गया है।
विवाद का समाधान होने और सड़क निर्माण पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने पर नगरवासियों ने प्रसन्नता जताई। मौके पर नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौण्डिल्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बरियारपुर, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आज सुबह 8 बजे से विधान परिषद चुनाव की मतगणना, CCTV से सुरक्षा तक कड़े इंतजाम; लापरवाही पर आयोग की नजर

आगरा शिक्षक चुनाव में बड़ी कार्रवाई: 6 अधिकारी निलंबित करने के निर्देश, सुलतानपुर में फर्जी…

1 hour ago

रक्तदान से बच सकती है किसी की जान, हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने खुद रक्त देकर दिया बड़ा संदेश

रक्तदान कर हरिशंकर यादव ‘छोटू’ ने पेश की मिसाल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में लगा…

1 hour ago

देवरिया सीएचसी में महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित कर्मचारी आवास में महिला…

1 hour ago

इतिहास के पन्नों में अमर हैं ये नाम: स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर राजनीति के दिग्गजों तक

लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने अपने जीवन में…

9 hours ago

एक तारीख, कई महान नाम: खेल, राजनीति, क्रांति और विज्ञान के दिग्गजों का जन्मदिन

व्यक्तित्वों की प्रेरक कहानी लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीते हुए कल की घटनाओं का…

9 hours ago