Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 633

26 स्थानों पर हुई चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर सख्त निगरानी

देवरिया पुलिस का मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 527 व्यक्तियों और 292 वाहनों की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में सुबह जिलेभर में “मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान”चलाया गया। अभियान का उद्देश्य शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करना, आमजन में सुरक्षा की भावना जगाना और पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।सुबह 5 बजे से 8 बजे तक हुए इस विशेष अभियान में जनपद के सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने छोटे-मोटे विवादों को सामुदायिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया और मित्र पुलिसिंग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान चोरी की गाड़ियों की तलाश, तीन सवारी पर कार्रवाई, मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक तथा अवैध असलहा और मादक पदार्थों पर निगरानी की गई।अभियान के दौरान जनपद के कुल 26 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 527 व्यक्तियों व 292 वाहनों की जांच की गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें संतोष की अनुभूति हुई।जनपदीय पुलिस ने आश्वस्त किया कि ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जनता का विश्वास, सुरक्षा और शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता पर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें – UP: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, चंगाई सभा के बहाने दे रहे थे धर्म परिवर्तन का लालच; आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें – दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप: एयरपोर्ट और 300 स्कूलों को मिला ईमेल, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

“भारतीय परंपराएं और युवा शक्ति: विश्वगुरु बनने की राह”

भारतीय संस्कृति केवल परंपरा और रीति-रिवाजों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह हमारी आत्मा, पहचान और सभ्यता की जड़ है। हजारों वर्षों से यह संस्कृति सहिष्णुता, करुणा, सत्य, अहिंसा और मानव कल्याण की मूलभूत धारा में बहती रही है। परंतु आज आधुनिकता की अंधी दौड़, पश्चिमी प्रभाव और स्वार्थ आधारित जीवनशैली इस संस्कृति पर कुठाराघात कर रही है। ऐसे समय में केवल चिंता करना पर्याप्त नहीं, बल्कि सक्रिय प्रयास और सुधार आवश्यक हैं।

  1. शिक्षा में सांस्कृतिक चेतना

आज की शिक्षा पद्धति बच्चों को रोजगारपरक बना रही है, पर संस्कृति से विमुख कर रही है। विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में भारतीय इतिहास, साहित्य, योग, आयुर्वेद, शास्त्रीय संगीत-नृत्य और संस्कृत भाषा को बढ़ावा देना होगा। यह नई पीढ़ी में आत्मगौरव और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव पैदा करेगा।

  1. परिवार और समाज की भूमिका

संस्कारों का पहला पाठशाला परिवार है। यदि माता-पिता ही परंपराओं को त्याग देंगे तो बच्चे भी उनसे दूर हो जाएंगे। घर-परिवार में त्योहारों, परंपरागत लोककला, कथाओं और धार्मिक अनुष्ठानों को आत्मीयता से निभाना चाहिए।

  1. मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

आज फिल्मों, टीवी और सोशल मीडिया पर अश्लीलता, हिंसा और भ्रामक विचारधाराओं का प्रभाव बढ़ रहा है। यदि मीडिया सांस्कृतिक मूल्यों को सकारात्मक ढंग से प्रस्तुत करे तो समाज पर बड़ा असर पड़ेगा। लोककथाओं, पुराणों, संत साहित्य और भारतीय नायकों पर आधारित कार्यक्रम संस्कृति संरक्षण का साधन बन सकते हैं।

  1. आर्थिक विकास और संस्कृति का संतुलन

आधुनिकता और विकास का विरोध करना समाधान नहीं है। आवश्यकता है कि आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक परंपरा के बीच संतुलन स्थापित किया जाए। जैसे – योग को विश्व स्तर पर अपनाया गया, वैसे ही भारतीय हस्तकला, वस्त्र, खानपान और वास्तुकला को भी आधुनिक रूप देकर वैश्विक मंच पर स्थापित किया जा सकता है।

  1. युवा शक्ति का जागरण

भारतीय संस्कृति की रक्षा का सबसे बड़ा दायित्व युवाओं पर है। यदि युवा सोशल मीडिया पर विदेशी ट्रेंड की बजाय भारतीय ज्ञान और गौरव का प्रचार-प्रसार करें, लोककला और साहित्य को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाएं तो यह संस्कृति पुनः विश्वगुरु की राह पकड़ सकती है।

क्या संस्कृति के नाम पर नग्नता और अंधी होड़ जरूरी है?

आज के समय में अक्सर यह बहस उठती है कि विकसित बनने का अर्थ क्या है – क्या इसका मतलब केवल भौतिक प्रगति और फैशन की अंधी नकल है? क्या संस्कृति के नाम पर नग्नता परोसना या परंपराओं का मजाक उड़ाना ही आधुनिकता है? सच्चाई यह है कि सच्चा विकास वही है, जिसमें हम अपनी सभ्यता और धरोहर को बचाते हुए आगे बढ़ें। भारत को अपनी पहचान इसलिए मिली क्योंकि यह विज्ञान और अध्यात्म, आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम रहा है। यदि हम केवल बाहरी चमक-दमक में खोकर संस्कृति से विमुख हो जाएंगे, तो यह प्रगति नहीं बल्कि आत्मविनाश की राह होगी।

भारतीय संस्कृति पर हो रहा कुठाराघात केवल चिंता का विषय नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता का प्रश्न है। यदि हम समय रहते सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियां अपनी जड़ों से कट जाएंगी। सुधार का मार्ग है – शिक्षा में संस्कृति, परिवार में संस्कार, मीडिया में सकारात्मकता और युवाओं में जागरूकता।
याद रखना होगा कि संस्कृति को बचाना ही राष्ट्र को बचाना है।

यह भी पढ़ें – अजेय रहते हुए भारत ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें UP मौसम समाचार: उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, दोपहर में तेज धूप के बाद बदलेगा मौसम

यह भी पढ़ें –UP: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, चंगाई सभा के बहाने दे रहे थे धर्म परिवर्तन का लालच; आरोपी गिरफ्तार

आज का इतिहास : 29 सितम्बर

🌍 प्रमुख घटनाएँ

1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने संविधान के तहत स्थायी United States Army की स्थापना की।

1829 – लंदन में Metropolitan Police Service की शुरुआत हुई, जिसे आधुनिक पुलिसिंग का आधार माना जाता है।

1911 – इटली ने तुर्की पर हमला कर त्रिपोली (लीबिया) पर कब्ज़ा किया।

1932 – न्यूयॉर्क में Radio City Music Hall का उद्घाटन हुआ।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने कीव (यूक्रेन) के पास बाबी यार घाटी में दो दिनों में लगभग 33,000 यहूदियों का नरसंहार किया।

1954 – यूरोपियन परमाणु अनुसंधान संगठन (CERN) की स्थापना हुई, जिसने बाद में लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर बनाया।

1993 – महाराष्ट्र के लातूर में भीषण भूकंप आया, जिसमें लगभग 9,748 लोगों की मृत्यु और लाखों लोग प्रभावित हुए।

2008 – SpaceX ने सफलतापूर्वक Falcon 1 रॉकेट लॉन्च किया, यह निजी क्षेत्र द्वारा अंतरिक्ष तक पहुँचने का पहला प्रयास था।

🇮🇳 भारत से जुड़ी घटनाएँ

1906 – भारतीय क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म (वे काकोरी कांड के शहीदों में शामिल थे)।

1942 – बंगाल की स्वतंत्रता सेनानी मातंगीनी हज़रा 72 वर्ष की आयु में पुलिस की गोली से शहीद हुईं।

1993 – लातूर (महाराष्ट्र) भूकंप – भारत की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक।

जन्म

1906 – राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, प्रसिद्ध क्रांतिकारी और काकोरी कांड के शहीद।

1928 – बृजेश मिश्र, भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।

1932 – मह्मूद अली (Mehmood), हिंदी फिल्मों के मशहूर हास्य अभिनेता।

1947 – सरोश होमी कपाडिया, भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश।

🕊️ निधन

1902 – एवरिम पॉल, प्रसिद्ध अमेरिकी संगीतकार।

1942 – मातंगीनी हज़रा, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।

1977 – मोहनदास करमचंद गांधी के पोते अरुण गांधी के पिता मणिलाल गांधी का निधन।

1981 – सालिम अली, भारत के “Birdman of India” कहलाने वाले पक्षी वैज्ञानिक।

⭐ दिन विशेष

29 सितम्बर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है, ताकि हृदय रोगों के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप: एयरपोर्ट और 300 स्कूलों को मिला ईमेल, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह एक बार फिर बम धमाके की धमकी ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया। दिल्ली एयरपोर्ट, महरौली सीनियर सेकेंड्री स्कूल, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल सहित कई संस्थानों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए। जांच के बाद पुलिस ने इसे फर्जी (Hoax) कॉल करार दिया।

300 से ज्यादा स्कूलों को मिली धमकी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल दिल्ली के 300 से ज्यादा स्कूलों को भेजे गए।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, फायर विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं।

घंटों चली गहन जांच के बाद कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

प्रभावित स्कूलों और संस्थानों में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।

जम्मू एयरपोर्ट तक पहुंची धमकी

धमकी सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ईमेल जम्मू एयरपोर्ट और देश के अन्य हिस्सों में भी भेजा गया।

दिल्ली पुलिस ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत सभी प्रभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन किया।

तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है ताकि ईमेल के स्रोत और सर्वर का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

यह भी पढ़ें – UP: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, चंगाई सभा के बहाने दे रहे थे धर्म परिवर्तन का लालच; आरोपी गिरफ्तार

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी झूठी धमकियां

दिल्ली में बीते महीनों में कई बार फर्जी बम धमकी ईमेल भेजे जा चुके हैं।

20 सितंबर को नजफगढ़, कुतुब मीनार और द्वारका के स्कूलों को धमकी मिली थी।

13 सितंबर को शालीमार बाग, द्वारका और साकेत स्थित मैक्स अस्पतालों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए।

12 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट भी बम धमकी ईमेल का निशाना बना था।

हर बार जांच में ये ईमेल फर्जी (Hoax) साबित हुए।

तकनीकी जांच में आ रही चुनौतियां

पुलिस और साइबर विशेषज्ञों को जांच में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

धमकी देने वाले प्रॉक्सी सर्वर, वीपीएन और डार्कनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

ईमेल अस्थायी आईडी से भेजे जाते हैं, जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।

कई मामलों में विदेशी सर्वरों की जानकारी के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से मदद ली जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

UP: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल बेनकाब, चंगाई सभा के बहाने दे रहे थे धर्म परिवर्तन का लालच; आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने बख्तौरीखेड़ा गांव में लालच देकर ईसाई धर्म अपनवाने वाले आरोपी मलखान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो वर्षों से “चंगाई सभा” के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल चला रहा था।

शिकायत पर कार्रवाई

बजरंग दल के सुरक्षा प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा की शिकायत पर शनिवार को केस दर्ज किया गया। इसके बाद डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मलखान को उसके घर से गिरफ्तार किया।

आरोपी अपने खेत में बने हॉल में हर बृहस्पतिवार और रविवार को चंगाई सभा आयोजित करता था। पुलिस ने इस हॉल को सील कर दिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो बाइबिल और प्रचार सामग्री बरामद की।डीसीपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें – UP मौसम समाचार: उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, दोपहर में तेज धूप के बाद बदलेगा मौसम

अब तक 12 लोगों का करा चुका धर्म परिवर्तन

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि मलखान अब तक 12 लोगों का धर्म परिवर्तन करा चुका है। ग्रामीणों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनवाया जाता था। पुलिस उन लोगों से संपर्क कर रही है जिन्हें धर्म परिवर्तन कराया गया है।

बैंक खातों की जांच

पुलिस जांच में पता चला कि मलखान ने 2016 में ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद से वह इलाके में धर्म परिवर्तन का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस को उसके दो बैंक खातों की जानकारी मिली है। खातों से होने वाली फंडिंग और सहयोगियों की जांच की जा रही है। धर्म परिवर्तन करवाने वाले लोगों के खातों को भी खंगाला जा रहा है।

UP मौसम समाचार: उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, दोपहर में तेज धूप के बाद बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में सोमवार सुबह से मौसम साफ और धूप वाला रहा, लेकिन दोपहर बाद कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच बारिश की संभावना जताई है।

सुबह का मौसम

सुबह 6 बजे तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहा।

9 बजे तक धूप खिली रही और पारा 29 डिग्री तक पहुंच गया।

दोपहर 12 बजे तक तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया।

दोपहर और शाम का पूर्वानुमान

1 से 3 बजे के बीच कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

तापमान इस दौरान 33-34 डिग्री तक रहेगा।

शाम को बादल छाए रहेंगे और रात में तापमान घटकर 29 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें – अजेय रहते हुए भारत ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

कहां मिलेगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना ज्यादा है जबकि पश्चिमी यूपी में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

लोगों के लिए सुझाव

दोपहर में घर से बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखें।

गर्मी और उमस से बचने के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें।

बारिश के समय यातायात और सड़कों पर पानी भरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतें।

अजेय रहते हुए भारत ने जीता एशिया कप 2025 का खिताब, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

0

दुबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारतीय टीम ने अपने अजेय अभियान को जारी रखते हुए पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। तिलक वर्मा की नाबाद पारी और कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने भारत को टी20 प्रारूप में ऐतिहासिक जीत दिलाई।

भारत की गेंदबाजी ने पलटा मैच

फाइनल में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई।

कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके

जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले

पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि फखर जमां ने 46 रन जोड़े। लेकिन मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा और पाकिस्तान 20 ओवर भी पूरे नहीं खेल सका।

भारत की खराब शुरुआत

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए।

अभिषेक शर्मा (5), शुभमन गिल (10) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) सस्ते में आउट हो गए।
संजू सैमसन (24) ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी कर भारत की पारी को संभाला।

तिलक वर्मा का कमाल

Tilak Varma ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाते हुए 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

शिवम दुबे और रिंकू सिंह का योगदान

77 पर चार विकेट गिरने के बाद Shivam Dube (33) ने तिलक के साथ मिलकर रन रेट को नियंत्रण में रखा।
आखिरी ओवर में भारत को 10 रन चाहिए थे।

तिलक ने छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया

चौथी गेंद पर Rinku Singh ने चौका जड़कर भारत को चैंपियन बना दिया

भारत की लगातार तीसरी जीत पाकिस्तान पर

यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर भारत की लगातार तीसरी जीत रही। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 प्रारूप में पहली बार Asia Cup 2025 Trophy अपने नाम की।

मुख्य आकर्षण

India vs Pakistan Final Score: पाकिस्तान 146/10 (19.1 ओवर), भारत 150/5 (19.4 ओवर)

मैन ऑफ द मैच: तिलक वर्मा (69* रन)

बेस्ट बॉलर: कुलदीप यादव (4 विकेट)

जीत का चौका: रिंकू सिंह

यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए खास है क्योंकि 2023 में वनडे प्रारूप में खिताब जीतने के बाद भारत ने 2025 में टी20 एशिया कप भी अपने नाम किया।

🌞 29 सितम्बर 2025 – दैनिक राशिफल

0

🌞 29 सितम्बर 2025 – दैनिक राशिफल

करियर, स्वास्थ्य, परिवार और मित्रों के साथ दिन की पूरी जानकारी
🐏 मेष (Aries)
करियर: आज कामकाज में तेजी रहेगी, पुराने प्रोजेक्ट्स सफल हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: हल्की थकान हो सकती है, पर्याप्त नींद लें।
परिवार: बुजुर्गों की सलाह उपयोगी रहेगी।
मित्र: दोस्तों के साथ योजनाएं लाभकारी होंगी।
निवेश: छोटे निवेश सही, बड़े जोखिम से बचें।
भाग्यशाली रंग: लाल | शुभ अंक: 3
पूजा/देवता: हनुमान जी
उपाय: गुड़ और चने अर्पित करें।
✅ सकारात्मक: नई संभावनाओं का लाभ मिलेगा।
⚠️ चेतावनी: अनावश्यक विवाद से बचें।
🐂 वृषभ (Taurus)
करियर: सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
परिवार: बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें।
मित्र: मित्रों के साथ मनोरंजन सुखद।
निवेश: सुरक्षित निवेश लाभकारी।
भाग्यशाली रंग: हरा | शुभ अंक: 6
पूजा/देवता: भगवान विष्णु
उपाय: पीपल को जल अर्पित करें।
✅ सकारात्मक: सहयोग बढ़ेगा।
⚠️ चेतावनी: खर्च नियंत्रण जरूरी।
🐇 मिथुन (Gemini)
करियर: नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
स्वास्थ्य: योग लाभकारी होगा।
परिवार: यात्रा या आउटिंग संभव।
मित्र: विवाद से बचें, सहयोग बढ़ेगा।
निवेश: शेयर मार्केट में सोच-समझकर।
भाग्यशाली रंग: पीला | शुभ अंक: 5
पूजा/देवता: माता सरस्वती
उपाय: सफेद फूल दान करें।
✅ सकारात्मक: नया ज्ञान मिलेगा।
⚠️ चेतावनी: जल्दबाजी न करें।
🦀 कर्क (Cancer)
करियर: प्रमोशन या मान्यता मिलेगी।
स्वास्थ्य: हृदय व पेट का ध्यान रखें।
परिवार: सामंजस्य बढ़ेगा।
मित्र: समय बिताना लाभकारी।
निवेश: सुरक्षित निवेश उचित।
भाग्यशाली रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
पूजा/देवता: लक्ष्मी माता
उपाय: दीपक जलाएं।
✅ सकारात्मक: परिवार और काम में सफलता।
⚠️ चेतावनी: स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
🦁 सिंह (Leo)
करियर: नेतृत्व क्षमता से सफलता।
स्वास्थ्य: ऊर्जा उच्च रहेगी।
परिवार: माता-पिता संग समय सुखद।
मित्र: पुराने दोस्तों से भेंट आनंददायक।
निवेश: उच्च जोखिम टालें।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
पूजा/देवता: सूर्य देव
उपाय: सूर्य को जल दें।
✅ सकारात्मक: आत्मविश्वास में वृद्धि।
⚠️ चेतावनी: अहंकार से बचें।
🧿 कन्या (Virgo)
करियर: योजनाओं में सफलता।
स्वास्थ्य: पेट और गुर्दे का ध्यान।
परिवार: शांति बनी रहेगी।
मित्र: सहयोग मिलेगा।
निवेश: सोना/अचल संपत्ति फायदेमंद।
भाग्यशाली रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 7
पूजा/देवता: श्रीराम
उपाय: रामचरितमानस पाठ करें।
✅ सकारात्मक: अनुशासन लाभकारी।
⚠️ चेतावनी: अधीरता न दिखाएं।
⚖️ तुला (Libra)
करियर: साझेदारी में सफलता।
स्वास्थ्य: तनाव कम करें।
परिवार: मेलजोल बढ़ेगा।
मित्र: मनोरंजन बढ़ेगा।
निवेश: मध्यम निवेश लाभकारी।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9
पूजा/देवता: देवी पार्वती
उपाय: चंदन का तिलक करें।
✅ सकारात्मक: सामंजस्य बढ़ेगा।
⚠️ चेतावनी: विवाद टालें।
🦂 वृश्चिक (Scorpio)
करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: रक्तचाप पर ध्यान दें।
परिवार: आपसी समझ बढ़ेगी।
मित्र: योजनाएं सफल होंगी।
निवेश: जोखिम से बचें।
भाग्यशाली रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 8
पूजा/देवता: भगवान शिव
उपाय: बेलपत्र अर्पित करें।
✅ सकारात्मक: कार्य में सफलता।
⚠️ चेतावनी: अधीरता न करें।
🏹 धनु (Sagittarius)
करियर: नए अवसर, यात्रा लाभकारी।
स्वास्थ्य: हल्का व्यायाम करें।
परिवार: समय सुखद रहेगा।
मित्र: सामाजिक कार्यों में सफलता।
निवेश: सुरक्षित निवेश फायदेमंद।
भाग्यशाली रंग: नीला | शुभ अंक: 4
पूजा/देवता: ब्रह्मा जी
उपाय: तुलसी को जल दें।
✅ सकारात्मक: शिक्षा व यात्रा में लाभ।
⚠️ चेतावनी: जल्दबाजी न करें।
🐐 मकर (Capricorn)
करियर: मेहनत का फल मिलेगा।
स्वास्थ्य: पीठ व जोड़ों का ध्यान।
परिवार: बच्चों की प्रगति सुखद।
मित्र: सहयोग बढ़ेगा।
निवेश: मध्यम अवधि का निवेश सही।
भाग्यशाली रंग: काला | शुभ अंक: 10
पूजा/देवता: हनुमान जी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
✅ सकारात्मक: मेहनत का परिणाम मिलेगा।
⚠️ चेतावनी: सेहत पर ध्यान दें।
🌊 कुम्भ (Aquarius)
करियर: क्रिएटिव काम में सफलता।
स्वास्थ्य: तनाव कम रखें।
परिवार: आनंद और सहयोग मिलेगा।
मित्र: नए विचार मिलेंगे।
निवेश: सुरक्षित निवेश लाभकारी।
भाग्यशाली रंग: स्लेटी | शुभ अंक: 11
पूजा/देवता: गणेश जी
उपाय: दूर्वा अर्पित करें।
✅ सकारात्मक: नई योजनाएं सफल।
⚠️ चेतावनी: अधीरता से बचें।
🐟 मीन (Pisces)
करियर: ऑफिस में सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: आंख व पेट का ध्यान रखें।
परिवार: समय सुखद रहेगा।
मित्र: चर्चाएं लाभकारी।
निवेश: लंबे समय का निवेश बेहतर।
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 12
पूजा/देवता: माता सरस्वती
उपाय: शुद्ध जल में कमल अर्पित करें।
✅ सकारात्मक: ज्ञान और अवसर बढ़ेंगे।
⚠️ चेतावनी: जल्दबाजी न करें।

एशिया कप फाइनल 2025: पाकिस्तान 146 पर ऑलआउट, भारत को मिला 147 रनों का लक्ष्य; कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट

0

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पूरी 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर कुलदीप यादव, जिन्होंने घातक स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया।

कुलदीप यादव का जलवा, बुमराह-चक्रवर्ती भी चमके

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

पाकिस्तान की ओर से केवल टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज ही कुछ खास कर सके।

साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 57 रन बनाए और अर्धशतक लगाया।

फखर जमां ने 46 रन की पारी खेली।

सैम अयूब 14 रन बनाकर आउट हुए।

इसके अलावा कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

कप्तान सलमान आगा (8), हुसैन तलत (1), मोहम्मद नवाज (6), हारिस रऊफ (6) रन बनाकर लौटे।

मोहम्मद हारिस, शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ खाता भी नहीं खोल पाए।

अबरार अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के सामने आसान लक्ष्य

पाकिस्तान की पूरी टीम 146 रन पर सिमटने के बाद अब भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी मजबूत है और शुरुआती विकेट बचा लिए तो यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

वर्षो से माता का विधि-विधान से प्रथम दिन से ही शुरू हो जाती है पूजा अर्चना-उत्कर्ष वैदिक

बरहज/देवरिया (राष्ट्र क़ी परम्परा)। तिवारीपुर बर्गइया में विगत कई वर्षो से प्रथम दिन ही माता का मुख खोल दिया जाता है और विधि-विधान से नौ दिन तक माता की पूजा अर्चना की जाती है। भक्त अपने दुःख और कष्ट से मुक्त हो जाते हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस के सपरिवार माँ के चरणों मे राधे पुष्प भवन पर 9दीन तक विधि विधान से पूजा अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते है।
इस दिव्य अवसर पर काशी के वैदिक विद्वान उत्कर्ष वैदिक ने कहा की
विगत कई वर्षों से विधि के साथ पूजा किया जाता है जिसमें मुख्य यजमान के रूप में जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस एवं वंदना त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान से माता रानी का पूजा पाठ किया जाता है यहां लोगो की मनोकामना पूर्ण होता है।
सप्तमी के पूजा में मुख्य रूप से अवधेश मालवीय, रत्नेश मणि त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी( भाजपा उपाध्यक्ष), दौलत (नगर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) आदि लोग उपस्थित थे।

साप्ताहिक राशिफल: 29 सितंबर – 5 अक्टूबर 2025

मेष (Aries)
करियर: नए अवसर। वरिष्ठों से सराहना।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी, थकान से बचें।
पारिवारिक: समय शांति देगा।
मित्र: शुक्रवार शुभ।
निवेश: छोटे-मध्यम निवेश लाभकारी।
रंग: लाल | अंक: 9 | देवता: हनुमान जी
उपाय: मंगलवार हनुमान चालीसा।
सकारात्मक: उत्साह व सफलता। चेतावनी: जल्दबाजी न करें।

यह भी पढ़ें –उत्तर प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने की मांगी राय: मुख्यमंत्री को सुझाव देने में लगा नेताओ का तांता

  1. वृषभ (Taurus)
    करियर: स्थिरता, नए प्रोजेक्ट सफल।
    स्वास्थ्य: हल्की सर्दी-सिरदर्द।
    पारिवारिक: मधुर संबंध।
    मित्र: रविवार शुभ।
    निवेश: रियल एस्टेट लाभकारी।
    रंग: हरा | अंक: 6 | देवता: विष्णु
    उपाय: गुरुवार तुलसी पूजा।
    सकारात्मक: परिवार व धन संतोष। चेतावनी: विवाद न करें।
  2. मिथुन (Gemini)
    करियर: संचार व टीम वर्क सफल।
    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव, योग करें।
    पारिवारिक: माता-पिता की सलाह लाभकारी।
    मित्र: बुधवार-शनिवार अनुकूल।
    निवेश: शेयर सोच-समझकर।
    रंग: पीला | अंक: 5 | देवता: गणेश
    उपाय: बुधवार आरती।
    सकारात्मक: नई योजनाएं सफल। चेतावनी: सोचे-समझे कदम।
  3. कर्क (Cancer)
    करियर: मध्य सप्ताह चुनौतीपूर्ण।
    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या।
    पारिवारिक: छोटे झगड़े संभव।
    मित्र: गुरुवार शुभ।
    निवेश: जोखिम न लें।
    रंग: सफेद | अंक: 2 | देवता: दुर्गा
    उपाय: शुक्रवार फूल अर्पित।
    सकारात्मक: परिवार संग शांति। चेतावनी: विवाद न करें।
  4. सिंह (Leo)
    करियर: अधिकारियों से समर्थन।
    स्वास्थ्य: सामान्य, थकान संभव।
    पारिवारिक: आयोजनों में भाग।
    मित्र: रविवार शुभ।
    निवेश: मध्यम अवधि लाभकारी।
    रंग: नारंगी | अंक: 1 | देवता: सूर्य
    उपाय: रविवार जल अर्पित।
    सकारात्मक: नेतृत्व क्षमता। चेतावनी: अहंकार न करें।
  5. कन्या (Virgo)
    करियर: नई जिम्मेदारियां।
    स्वास्थ्य: तनाव व आंखों में थकान।
    पारिवारिक: सुख-शांति।
    मित्र: बुधवार शुभ।
    निवेश: बैंक सुरक्षित।
    रंग: नीला | अंक: 4 | देवता: शिव
    उपाय: सोमवार जल अर्पित।
    सकारात्मक: स्थिरता। चेतावनी: विवाद से बचें।
  6. तुला (Libra)
    करियर: सहयोगियों से तालमेल लाभकारी।
    स्वास्थ्य: सामान्य, तला-मीठा कम।
    पारिवारिक: उत्साह-खुशी।
    मित्र: शनिवार सफल।
    निवेश: संपत्ति सोच-समझकर।
    रंग: गुलाबी | अंक: 7 | देवता: गणेश
    उपाय: बुधवार ध्यान।
    सकारात्मक: सहयोग से सफलता। चेतावनी: आलस्य न करें।
  7. वृश्चिक (Scorpio)
    करियर: शुरुआत चुनौतियां, अंत सफलता।
    स्वास्थ्य: थकान-नींद की कमी।
    पारिवारिक: मतभेद दूर।
    मित्र: रविवार शुभ।
    निवेश: जोखिम संयम से।
    रंग: लाल | अंक: 8 | देवता: शिव
    उपाय: सोमवार बेलपत्र अर्पित।
    सकारात्मक: कठिनाई में सफलता। चेतावनी: impulsive निर्णय न लें।
  8. धनु (Sagittarius)
    करियर: मध्य भाग यात्रा/नया प्रोजेक्ट।
    स्वास्थ्य: सामान्य, हल्का तनाव।
    पारिवारिक: आनंदपूर्ण समय।
    मित्र: बुधवार-शनिवार शुभ।
    निवेश: लंबी अवधि लाभ।
    रंग: केसरिया | अंक: 3 | देवता: विष्णु
    उपाय: गुरुवार तुलसी को जल।
    सकारात्मक: यात्रा-ज्ञान वृद्धि। चेतावनी: जल्दबाजी न करें।
  9. मकर (Capricorn)
    करियर: सप्ताह अंत लाभकारी।
    स्वास्थ्य: व्यायाम जरूरी।
    पारिवारिक: सुख-शांति।
    मित्र: शनिवार शुभ।
    निवेश: सुरक्षित निवेश।
    रंग: नीला | अंक: 5 | देवता: गणेश
    उपाय: बुधवार ध्यान।
    सकारात्मक: स्थिरता-सुरक्षा। चेतावनी: जल्दबाजी न करें।
  10. कुंभ (Aquarius)
    करियर: नए संपर्क-सहयोग लाभकारी।
    स्वास्थ्य: हल्का तनाव।
    पारिवारिक: सामंजस्य।
    मित्र: रविवार शुभ।
    निवेश: मध्यम अवधि लाभ।
    रंग: सफेद | अंक: 1 | देवता: सूर्य
    उपाय: रविवार जल अर्पित।
    सकारात्मक: सहयोग सफलता। चेतावनी: तनाव में निर्णय न लें।
  11. मीन (Pisces)
    करियर: रचनात्मक कार्य सफल।
    स्वास्थ्य: ध्यान-संगीत से शांति।
    पारिवारिक: सहयोग व खुशियाँ।
    मित्र: शनिवार शुभ।
    निवेश: सावधानीपूर्वक करें।
    रंग: हरा | अंक: 2 | देवता: दुर्गा
    उपाय: शुक्रवार दीपक जलाएँ।
    सकारात्मक: रचनात्मकता-सफलता। चेतावनी: आलस्य न करें।
  12. यह भी पढ़ें –नवरात्रि की अष्टमी: मां महागौरी की पूजा, विधि, कथा और प्रमुख मंदिर

यह भी पढ़ें – “आपके लिए अग्रिम पंचांग: 29 और 30 सितंबर 2025 – शुभ व अशुभ मुहूर्त”

उत्तर प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने की मांगी राय: मुख्यमंत्री को सुझाव देने में लगा नेताओ का तांता

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा के सभागार में उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संवाद रविवार को सीधे ऑनलाइन जुड़ कर 10 ब्लाक प्रमुख व सात जिला पंचायत सदस्य से बात कर उत्तर प्रदेश को आत्म निर्भर बनाने की राय मांगी। इसके बाद अतरिक्त सुझाव देने के लिए एक स्कैन करके अपने मोबाइल से घर बैठे सुझाव भी दिए जा सकते हैं। कार्यक्रम ब्लाक पथरदेवा के सभागार में रखा गया था। जहां क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों,नेता, कार्यकर्ताओं की भीड़ सुझाव देने में रही। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही,भूपेंद्र सिंह,अवधेश सिंह ,अजय शाही,संजय सिंह,युगल किशोर तिवारी,हरीश शाही उर्फ जीपू शाही,कुँवर राय, रामायन साहनी,विकास राय,अनिल प्रसाद, रविंद्र कुशवाहा,नथुनी सिंह कुशवाहा,अकरम सिद्दीकी ,रमेश प्रसाद,दयाशंकर शास्त्री, मेहरुद्दीन पहलवान,श्रीराम यादव,उषा यादव, धर्मेंद्र गुप्ता,सुजीत प्रताप सिंह,लालजी प्रसाद गुड्डू मिश्रा,विवेक राय,अंबुज शाही,गुड्डू मिश्रा,दयाशंकर शास्त्री,विवेक दत्त राय, सत्यप्रकाश मणि,माहीवाल जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

सूरज को दीपक दिखाना

सुना था अच्छे व श्रेष्ठ रचनाकार,
कवि चलते चलते जो देख लेते हैं,
उस पर तुरन्त कविता लिख देते हैं,
वही तो अब हम सभी देख रहे हैं।

आपकी प्रतिक्रिया को ही
केवल नमन नहीं मैं करता हूँ,
आपकी बृहमलीनता की भी
अंतर्मन से मैं कद्र करता हूँ ।

https://rkpnewsup.com/ashtami-of-navratri-worship-of-maa-mahagauri-method-story-and-major-temples/

कविता में लीन होना भी उतना ही
उत्तम होता है जितना ब्रह्मलीनता में,
विश्वास अगर है इन दोनो के प्रति,
तो नमन अवश्य है ऐसी प्रवीणता में।

चमकते सूरज को दीपक दिखाना क्या,
चाँदनी रात में जुगनू का उजाला क्या,
धरती-अम्बर के मध्य सुरभित सुषमा,
सागर के सीमाहीन तट की सीमा क्या।

पाठकों, श्रोताओं की आकांक्षा
में पूर्णरूप से खरे उतर रहे हो,
किसी की प्रशंसा या आलोचना
में निर्विवाद होकर खड़े हो रहे हो।

जब साधारण संवाद कविता के
माध्यम से कोई कर सकता है,
आदित्य रचनाधर्मिता की तुलना
क्या साधारण कवि कर सकता है?

डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’,

सेवा पखवाड़ा अभियान में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित

0

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत रविवार को विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी और विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस दौरान दिव्यांगजनों को 69 ट्राईसाइकिल, 15 व्हील चेयर, 5 कान की मशीन, 5 स्मार्ट कैन और 12 बैसाखी प्रदान की गईं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांग लाभार्थियों ने खुशी जताई। उनका कहना था कि अब उन्हें आने-जाने और दैनिक कार्यों में काफी सुविधा होगी। कई लाभार्थियों ने बताया कि लंबे समय से उन्हें इस प्रकार की मदद की प्रतीक्षा थी, जो अब पूरी हुई है।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक कुमार उर्फ साधु यादव, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रवीश चंद, कनिष्ठ सहायक संतोष शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विकसित भारत पर निकाली गई शोभा यात्रा, सांसद का हुआ स्वागत

0

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज के कस्बे में विकसित भारत संकल्प अभियान आत्मनिर्भर भारत यात्रा में आनंद गोंड का हनुमान मंदिर प्रांगण व भाजपा कार्यकर्ता बेचेलाल जयसवाल के आवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद आनंद गोंड व विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम मे जीएसटी 2.0 को लेकर कस्बे मे पदयात्रा निकाल कर दुकानदारों व व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी मे हुई नई सुधारों के सम्बन्ध मे अवगत कराया। उन्होने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की भारत देश मोदी सरकार के नेतृत्व मे लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होने कहा की जीएसटी के सुधार से सबसे पहले उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। आम आदमी के जेब पर बढ़ रहे बोझ को सरकार ने कम किया है। साथ ही व्यापारियों को भी काफी सहूलियत मिली है। सांसद ने कहा की आयात व निर्यात मे भी व्यापारियों को आसानी हुई है। रणविजय सिंह ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा की उपभोक्ताओं को भी जीएसटी के सुधारों से अवगत करायें। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने सांसद का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/strict-action-will-be-taken-against-those-flying-drones-without-permission-police-station-head/

भाजपा कार्यकर्ता बेचेलाल जयसवाल के आवास पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सांसद आनंद गोंड ने हनुमान मंदिर प्रांगण में दुर्गा पूजा पंडाल पूजा अर्चना किया ‌इस दौरान , ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह,आशीष पांडेय , बेचेलाल जयसवाल, पिंटू गुप्ता, अतुल कुमार सिंह, बलवंत सिंह,सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।