Friday, July 10, 2026
Home Blog Page 634

कपिलवस्तु से श्रावस्ती तक: शिक्षकों के हितों की लड़ाई में जुटे डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के असिस्टेंट प्रोफेसर और भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी इन दिनों मिशन गोरखपुर-फैज़ाबाद शिक्षक एमएलसी 2026 को लेकर सक्रिय हैं। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि भगवान बुद्ध को महानतम शिक्षक मानते हुए उनकी प्रेरणा से उन्होंने कपिलवस्तु स्थित पिपरहवा स्तूप से प्राप्त रत्नों की नीलामी रोकवाने की लड़ाई लड़ी थी।

इस संघर्ष ने उन्हें लोगों का आशीर्वाद और सहयोग दिलाया, जिसने आगे बढ़ने का साहस दिया। इसी कड़ी में वे लगातार 17 जिलों का दौरा कर रहे हैं। शिक्षकों, भाजपा पदाधिकारियों और समर्थकों से मिलते हुए उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। हाल ही में श्रावस्ती प्रवास के दौरान एक बौद्ध भिक्षु ने उनके संघर्ष को पहचानते हुए उन्हें आशीर्वाद और मिशन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि यह उनके लिए तथागत के आशीर्वाद के समान है। उन्होंने विश्वास जताया कि साथियों के सहयोग से सफलता अवश्य मिलेगी।

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/cabinet-minister-ed-ashish-shey/

एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला थाना टीम ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102, 1930) की जानकारी दी। दुर्गा मंदिर बरदहिया में महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए और 30 पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान 30 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 2 युवकों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने छात्राओं व महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाएँ निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

इसे भी पढ़ें –https://rkpnewsup.com/up-singh-merged-into-the-five-elements-wave-of-mourning-in-the-education-world/


इस मौके पर गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। संध्या समय एंटी रोमियो चेकिंग के साथ महिला थाना टीम द्वारा पैदल गश्त भी की गई।

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

0

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला थाना टीम ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102, 1930) की जानकारी दी। दुर्गा मंदिर बरदहिया में महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए गए और 30 पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के दौरान 30 व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 2 युवकों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।
महिला थानाध्यक्ष पूनम मौर्या ने छात्राओं व महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि महिलाएँ निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है ताकि वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।
इस मौके पर गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। संध्या समय एंटी रोमियो चेकिंग के साथ महिला थाना टीम द्वारा पैदल गश्त भी की गई।

नवरात्रि की अष्टमी: मां महागौरी की पूजा, विधि, कथा और प्रमुख मंदिर

अष्टमी – भक्ति, सौभाग्य और समृद्धि का दिन

नवरात्रि हिन्दू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है, जो माँ दुर्गा के नौ रूपों के सम्मान में मनाया जाता है। इस महापर्व का आठवां दिन, जिसे अष्टमी कहा जाता है, विशेष रूप से मां महागौरी को समर्पित होता है। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसे जीवन में सौभाग्य, स्वास्थ्य और समृद्धि लाने का प्रतीक माना जाता है।

मां महागौरी का रूप अत्यंत पवित्र, शांत और करुणामयी है। चार भुजाओं वाली यह देवी अपने भक्तों की कठिनाइयों को दूर करती हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का वरदान देती हैं। अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करने से जीवन में आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मां महागौरी की पूजा का महत्व

मां महागौरी का अर्थ है “सर्वशुद्धा और शांति की देवी”। उनका स्वरूप अत्यंत सुंदर और चमकदार माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि अष्टमी व्रत और पूजा करने से सभी प्रकार के पाप और दुख दूर होते हैं।

भक्तों के अनुसार, मां महागौरी के आशीर्वाद से परिवार में प्रेम, भाईचारा और खुशहाली बनी रहती है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।

पूजा की विधि और विधान
अष्टमी पूजा को विधिपूर्वक करने के लिए निम्नलिखित चरण अपनाए जाते हैं।पूजा स्थान की सजावट।पूजा स्थान को साफ-सुथरा करें।रंगोली बनाएं और मां महागौरी की तस्वीर या मूर्ति को प्रमुख स्थान पर रखें। दीपक, अगरबत्ती और फूलों से वातावरण पवित्र बनाएं।

  1. मंत्र और ध्यान
  2. मंत्र का जाप करते हुए देवी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं। प्रमुख मंत्र है:
  3. “ॐ देवी महागौर्यै नमः”
  4. ध्यान और भक्ति से मंत्र का उच्चारण करें।
  5. पूजा सामग्री
  6. लाल या सफेद वस्त्र
  7. हल्दी, कुंकुम और चावल
  8. फूल (गुलाब, कमल, चंपा)
  9. मिठाई और फल
  10. पूजा विधि
  11. हाथ और मुँह साफ करें।
  12. देवी की मूर्ति पर वस्त्र अर्पित करें।
  13. पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल) से अभिषेक करें।
  14. फूल, चंदन और धूप अर्पित करें।
  15. मंत्र जाप करते हुए आरती करें।
  16. अंत में फल और प्रसाद वितरण करें।
  17. व्रत और कथा
  18. अष्टमी व्रत करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। कथा अनुसार, चंद्रवती नामक स्त्री ने अपनी भक्ति और व्रत से देवी की कृपा पाई। अष्टमी व्रत से परिवार में सौभाग्य और शांति आती है।

अष्टमी की प्रमुख कथा

कथा में बताया गया है कि मां महागौरी ने अपने भक्तों के दुख और कठिनाइयों को दूर करने के लिए पवित्र रूप धारण किया। एक बार चंद्रवती नामक स्त्री अत्यंत दुखी थी। उसने अपनी भक्ति और अष्टमी व्रत से मां महागौरी की पूजा की। देवी प्रसन्न हुईं और उसके घर में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का वास हुआ। यही कारण है कि अष्टमी व्रत विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता है।

प्रमुख मंदिर जहाँ होती है अष्टमी पूज

चंद्रेश्वरी मंदिर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश

  1. यहां अष्टमी व्रत और मां महागौरी की पूजा अत्यंत प्रसिद्ध है। नवरात्रि के समय भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं।
  2. महागौरी माता मंदिर, कानपुर, उत्तर प्रदेश
  3. स्थानीय जनमानस के अनुसार, अष्टमी व्रत से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  4. शिवपुरी महागौरी मंदिर, जयपुर, राजस्थान
  5. यह मंदिर भी अष्टमी पूजा के लिए महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।
  6. अष्टमी व्रत के लाभ और शुभ संकेत
  7. स्वास्थ्य में सुधार – रोग और व्याधि दूर होती है।
  8. पारिवारिक जीवन – प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है।
  9. आर्थिक स्थिति – समृद्धि और धन लाभ के योग बनते हैं।
  10. सकारात्मक ऊर्जा – घर और मन में शांति का वातावरण बनता है।
  11. सावधानियाँ और चेतावनी
  12. पूजा करते समय भक्ति और ध्यान में मन लगाना आवश्यक है।
  13. अधीरता या अर्धसत्य प्रयास से व्रत का फल कम हो सकता है।
  14. व्रत का उद्देश्य केवल धार्मिक भावना और संयम होना चाहिए।

समापन

नवरात्रि की अष्टमी केवल माँ महागौरी के प्रति श्रद्धा का दिन नहीं है, बल्कि यह जीवन में सौभाग्य, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा लाने का अवसर भी है। इस दिन की पूजा और व्रत से मन शांत रहता है, परिवार में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता है, और समृद्धि के दरवाजे खुलते हैं।

बगैर अनुमति ड्रोन उड़ाने पर होगी कड़ी कार्यवाई—थानाध्यक्ष

0

ड्रोन उड़ने के अफवाह से हरकत में आई प्रशासन, ड्रोन संचालकों की थाने में हुई बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना परिसर मे ड्रोन कैमरा संचालकों की एक आवश्यक बैठक थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई ।
बैठक में ड्रोन संचालकों और मालिकों को बताया गया कि जिनके ड्रोन कैमरे का पंजीकरण नही हुआ है वे उनका रजिस्ट्रेशन तत्काल थाने पर करा लें साथ ही उन्हें यह भी बताया गया की बगैर पंजीकरण के यदि किसी ने कही ड्रोन उड़ाई तो उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने ड्रोन संचारकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षेत्र मे ड्रोन उड़ानें के पूर्व थाने पर सूचना देना अनिवार्य होगा अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने ड्रोन को सुरक्षित संचालन व निगरानी तय करने के लिए एक समिति थाना पर गठन है जो नियमो को कड़ाई से निगरानी करेंगी।
इस दौरान आनंद कुमार,विशाल कुमार, आशीष जायसवाल, संदीप कुमार विश्वकर्मा,मोनू यादव, मुन्ना साहनी, शिवसागर, बृजेश कुमार, प्रद्युम्न, बीरु कुमार,मनोज कुमार, पवन,सुरेंद्र,रवि प्रताप ,मेवालाल, रमेश ड्रोन संचालक एवं मालिक उपस्थित रहें।

डॉक्टर ने 110 साल की रामकली की जांघ का किया सफल ऑपरेशन

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश श्रीवास्तव ने 110 वर्षीय वृद्धा रामकली की जांघ का सफल ऑपरेशन किया। पुवायां तहसील के सिहोरा गांव निवासी पंचम की पत्नी रामकली हाल ही में गिरकर घायल हो गई थीं। अधिक उम्र के कारण कई चिकित्सकों ने सर्जरी करने से हाथ खड़े कर दिए। परिवारजन जब निराश हो गए तो वे उन्हें डॉ. आकाश के पास लेकर पहुंचे,चुनौती को स्वीकार करते हुए डॉ. आकाश ने आयुष्मान कार्ड योजना के तहत ऑपरेशन किया जो पूरी तरह सफल रहा।ऑपरेशन के बाद रामकली स्वस्थ महसूस कर रही हैं और धीरे-धीरे चलने-फिरने लगी हैं। उनके आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि 1 जनवरी 1915 है। इस हिसाब से वे देश की सबसे उम्रदराज मरीजों में शामिल हो गई हैं। जिनका सफल ऑपरेशन शाहजहांपुर के चिकित्सा इतिहास में एक मिसाल बन गया है।

हरे भरे पेड़ों पर लकड़ कट्ट ठेकेदारों का चल रहा आरा वन विभाग अनजान

0

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सरकार पर्यावरण पर विशेष ध्यान देते हुए करोड़ों रुपए खर्च कर वृक्षारोपण पर विशेष जोर दे रही है। लेकिन आरक्षित अब्दुल्लागंज रेंज क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटान पर नहीं लग रहा अंकुश। जहां पृथ्वी को हरा भरा रखने व पर्यावरणपर पर्यावरणविद् संगठन के लोग नदी,झील, पोखरा, तालाब पर वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरी भरी रखने के लिए पर्यावरण की अलख जगा रहे हैं। लेकिन एक तरफ लकड़ कट्टों के कटान से इस पर ग्रहण लग रहा है। अब्दुल्ला गंज क्षेत्र में बिना परमिट के लकड़ी कटान माफिया हरे भरे पेड़ का कटान करते हैं। जहां एक उदाहरण हरे भरे पेड़ों का कटान अब्दुल्लागंज रेंज अन्तर्गत ग्राम सिपुरा में लकड़ी ठेकेदारो ने बिना परमिट के सागौन और हरे आम के पेड़ को काट कर उठा ले गये।

इसे पढ़ें –https://rkpnewsup.com/youth-injured-in-road-accident-dies-case-registered/

शिकायत के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे लकड़ी कट्टों के हौसले बुलंद हैं।एक तरफ वन विभाग करोड़ों रुपए खर्च कर पर्यावरण के संरक्षण के लिये जगह-जगह पौधा रोपण कर रही है ,तो दूसरी तरफ वन माफियाओं व वन कर्मियों की मिली भगत से हरे पेड़ों पर आरा चल रहा है। शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हो रहा है। शनिवार को अब्दुल्ला गंज रेंज अन्तर्गत शिवपुरा गांव में गांव के पच्छिम दिशा में विजय बहादुर की बाग में एक हरा भरा आम का पेड़ गुलाम गांव के ठेकेदार द्वारा काटा गया दूसरा एक पेड़ सागौन का गांव के पूरब में रामबक्स की बाग से ठेकेदारों द्वारा काटा गया दोनों पेड़ों के सम्बन्ध में जब वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्ला गंज पंकज कुमार साहू से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सूचना मिली है और जांच करवा कर जुर्माना किया जायेगा।

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन

एसपी समेत पुलिस के सभी अधिकारी मौजूद रहे

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोष्ठी का शुभारम्भ पेंशनर्स के अनुभवों व समस्याओं के संक्षिप्त विवरण के साथ हुआ ।पुलिस पेंशनर्स की कार्यकारिणी के पूर्व सचिव संतोष कुमार त्रिपाठी (सेवानिवृत्त रेडियो उपनिरीक्षक) के हुए दुखद निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पेंशनर्स द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया।
सचिव पद रिक्त होने के कारण कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से महेशचन्द्र वर्मा (सेवानिवृत्त रेडियो उपनिरीक्षक) को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया, सुनील कुमार दीक्षित (सेवानिवृत्त लेखा निरीक्षक) को उपसचिव द्वितीय मनोनीत किया गया।शेष कार्यकारिणी के सदस्य पूर्वत रहे ।
गोष्ठी में उपस्थित पेंशनर्स द्वारा विभिन्न समस्याओं के संबंध में अपने विचार रखे गए। मुख्य रूप से चिकित्सीय व्यय प्रतिपूर्ति प्रकरणों के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में लंबे समय तक लंबित रहने की समस्या पर चर्चा हुई। इस पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा आश्वस्त किया गया कि, वह व्यक्तिगत रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता कर इन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं समाधान हेतु प्रभावी कार्यवाही कराएँगे।

चेकिंग अभियान में सीज़ की गई चार बसें

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अनाधिकृत वाहनों के संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से ए.आर.एम. एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बहराइच द्वारा बहराइच-रूपईडीहा मार्ग पर अनाधिकृत रुप से संचालित बसों के विरुद्ध चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कुल 06 बसों का चालान किया गया एवं 04 बसों को सीज करने की कार्यवाही की गई। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओ.पी. सिंह ने बताया कि जनपद मे अनाधिकृत रुप से संचालित वाहनो के विरुद्ध नियमित रुप से विशेष चेकिंग अभियान चालाया जा रहा है।

विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरित किये सहायक उपकरण

विकास खण्ड हुज़ूरुपर में आयोजित हुआ वितरण शिविर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना अन्तर्गत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकास खण्ड मुख्यालय हुज़ूरपुर में आयोजित वितरण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज, खण्ड विकास अधिकारी हुज़ूरपुर अनुभा श्रीवास्तव सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन के साथ पात्र दिव्यांगजनों को 10 व्हील चेयर, 05 श्रवण यंत्र (कान मशीन) व 10-10 ब्रेल किट तथा स्मार्ट केन इत्यादि सहायक उपकरणों का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के पीछे सरकार की यही मंशा है कि हाथ, पैर, आंख, काॅन अथवा मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के माध्यम से मदद की जाए, ताकि उनके जीवन में कुछ आसानी हो सके।

उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास ही प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि शिविर आयोजन का उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान लायी जा सके। उन्होंनेे सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्रता रखने वाले सभी दिव्यांगों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण, पेंशन सहित अन्य विभागीय योजनाओं से आच्छादित करें ताकि दिव्यांगजन भी अपने जीवन में किसी प्रकार की कमी महसूस न करते हुए दूसरे सामान्य लोगों की तरह अपना जीवन जी सकें।

एनसीईआरटी कार्यशाला और कवि सम्मेलन में देवरिया के विशेष शिक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बढ़ाया जिले का मान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नई दिल्ली स्थित सीआईईटी, एनसीईआरटी द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़ा डिजिटल शिक्षा के तहत दो दिवसीय कार्यशाला और शिक्षक कवि सम्मेलन में देवरिया के विशेष शिक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया।

कार्यशाला का उद्देश्य

इस राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और डिजिटल शिक्षा में हिंदी की भूमिका को बढ़ावा देना था। देशभर से चयनित शिक्षक-कवियों ने इसमें भाग लिया और अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियों व विचारों के माध्यम से हिंदी के समृद्ध भविष्य पर चर्चा की।u

चयन और उपलब्धि

विजय कुमार पाण्डेय का चयन एनसीईआरटी नई दिल्ली ने उनके उत्कृष्ट नवाचार और काव्य प्रस्तुति के आधार पर किया। यह चयन उनके साहित्यिक योगदान और शैक्षिक सक्रियता का प्रमाण माना गया।

बधाई और सम्मान

इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक समेकित ज्ञानेंद्र सिंह, बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा और विशेष शिक्षकों ने विजय कुमार पाण्डेय को बधाई दी। उन्होंने इसे देवरिया जनपद के लिए गर्व की बात बताया।

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

0

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के नरायनपुर में रहने वाले शिव प्रकाश पटेल नामक युवक की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर घुघली पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

​दुर्घटना और इलाज

​नरायनपुर निवासी सत्येंद्र पटेल पुत्र शिवानंद ने घुघली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई शिव प्रकाश पटेल अपने मित्र रवि जायसवाल के साथ बाइक से नरायनपुर से शिकारपुर जा रहे थे। जब वे घुघली क्षेत्र के बल्लो गांव के पास पहुंचे, तो शिव प्रकाश पटेल लघुशंका करने के लिए बाइक से उतरकर पेट्रोल पंप के आगे खड़े थे। इसी दौरान, तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी।

​टक्कर इतनी भीषण थी कि शिव प्रकाश पटेल और उनके मित्र रवि जायसवाल दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें एक प्राइवेट वाहन से महराजगंज के एक अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रवि जायसवाल को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी, लेकिन शिव प्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

​इलाज के दौरान मौत

​गोरखपुर में भी शिव प्रकाश की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें गोरखपुर के ही एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, यहां भी डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और शिव प्रकाश पटेल की मौत हो गई।

https://rkpnewsup.com/there-is-no-good-for-stubble-sharing-supreme-court/ इसे भी पढ़ें –

​मृतक के भाई सत्येंद्र पटेल ने घुघली थाने में तहरीर देकर इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की मांग की है। नरायनपुर निवासी सत्येंद्र की तहरीर के आधार पर घुघली थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नवरात्रि 2025: माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना, भक्तों ने किया सातवें स्वरूप का अभिनंदन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि 2025 के सप्तमी तिथि पर क्षेत्रवासियों ने माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा-अर्चना व उपासना बड़े श्रद्धा भाव से की। पथरदेवा क्षेत्र समेत बघौचघाट में रविवार को मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों ने माता के जयकारों के साथ उनका स्मरण किया।

माँ कालरात्रि का स्वरूप और महत्व

माँ दुर्गा की यह सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती है। इनका रूप भयानक होते हुए भी अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। माँ का शरीर घने अंधकार के समान काला है। बिखरे हुए केश और गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला है। तीन नेत्र ब्रह्मांड के समान गोल हैं और सांसों से अग्नि निकलती रहती है।इनकी सवारी गर्दभ (गधा) है।

माँ कालरात्रि दानव, दैत्य, राक्षस और भूत-प्रेत का नाश करती हैं। भक्तों की रक्षा कर उन्हें निर्भय बनाती हैं। यही कारण है कि इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें – https://ce123steelsurvey.blogspot.com

भक्तों को मिलता है वरदान

माँ कालरात्रि के दाहिने हाथ की वर मुद्रा भक्तों को आशीर्वाद देती है और अभय मुद्रा में भक्त निडर रहते हैं। उनके बाएं हाथ में लोहे का कांटा और खड्ग है, जो बुराई के नाश का प्रतीक है।
मान्यता है कि माँ कालरात्रि की उपासना करने से ग्रह बाधाएं, शत्रु भय, रात्रि भय, अग्नि और जल से संबंधित संकट दूर हो जाते हैं।

क्षेत्र में आयोजित हुआ विशेष पूजन

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपासना में प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय, तरकुलवा थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय, राजू श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान कुंवर राय, मंडल अध्यक्ष जिप्पू शाही, महिवाल जायसवाल, जेई नितेश कुमार, धर्मवीर गुप्ता, सतीश मणि, रंजन श्रीवास्तव समेत अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही संग कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही संग कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के ग्राम पंचायत सचिवालय सोनहुला रामनगर स्थित बूथ संख्या 242 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को
मन की बात कार्यक्रम का 126 वा एपिसोड प्रसारित हुआ।जहां प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मनकीबात कार्यक्रम को सुना।प्रदेश कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल जनभावनाओं को जोड़ने वाला ही नहीं, बल्कि देशहित में जनभागीदारी को सशक्त करने वाला एक सशक्त मंच है।प्रधानमंत्री की मन की बात से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है और नए कार्य करने का लक्ष्य प्राप्त होता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा
“आइए हम ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपने खरीदारी का मंत्र बनाएं।जब हम अपने देश के उत्पादों का समर्थन करते हैं,तो हम न केवल अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं,बल्कि अपने हुनर,अपनी संस्कृति और अपने श्रम की भी सराहना करते हैं।”
“भारतीय संस्कृति सीमाओं से परे है,जो केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों के दिलों को छूती है। हमारी सांस्कृतिक विरासत में जो आत्मीयता,विविधता और सामंजस्य है, वह विश्व के दिलों को जोड़ती है और भारत की पहचान को और भी मजबूत बनाती है।”


सचमुच, मन की बात हर भारतीय को नए संकल्प,नई ऊर्जा और देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय,मंडल अध्यक्ष पथरदेवा जिप्पु शाही,मंडल अध्यक्ष तरकुलवा दुष्यंत राव,पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवनपति त्रिपाठी,राजू भारती,अंबुज शाही,नगर अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा,ग्राम प्रधान सोनहुला रामनगर ओंकार राव आदि उपस्थित रहे।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मण्डल कार्यशाला की बैठक सम्पन्न

0

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
रविवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के सभागार में आत्मनिर्भर भारत के तहत मंडल कार्यशाला का क़ी बैठक सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/citizens-will-not-allow-pillars-to-be-erected-on-their-land-and-houses-at-any-cost/
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी कुश भगत ,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेक गुप्त, संचालन मंडल महामंत्री अशोक सोनकर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं मोदी के विजन 2047- विकसित भारत हेतु संकल्प लिया गया कि हम 2047 में भारत को विकसित बनाने हेतु अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं को,स्वदेशी विचारधाराओं को,स्वदेशी मान्यताओं का पोषक बनाएंगे और 2047 में भारत को विकसित करेंगे, कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यानंद पांडे, आशुतोष तिवारी, विजय विश्वकर्मा, गोविंद गौड़, सुरेश गुप्ता, डॉक्टर कृष्णा जायसवाल,मनीष पांडे,अजीत पांडे, सत्यनारायण पाण्डेय,धर्मवीर सिंह, पप्पू,राजेश सिंह, बृजेश मद्धेशिया, नंदू तिवारी, नरेंद्र सिंह,भीम कुमार, आदि उपस्थित रहे।