Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 297

Venezuela Gunfire: राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन दिखते ही फायरिंग, कराकस में दहशत; अमेरिका ने क्या कहा?

वेनेजुएला की राजधानी कराकस में राष्ट्रपति भवन मिराफ्लोरेस पैलेस (Miraflores Palace) के आसपास सोमवार (5 जनवरी 2026) देर शाम फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों ने एहतियातन हवाई फायरिंग की। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन राजधानी में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ड्रोन दिखते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

AFP के अनुसार, सोमवार शाम मिराफ्लोरेस पैलेस के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। इसके तुरंत बाद राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात बलों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका थी कि ड्रोन का इस्तेमाल हमले या निगरानी के लिए किया जा सकता है, इसलिए एहतियाती कार्रवाई की गई।

मादुरो की गिरफ्तारी के बाद गहराया राजनीतिक संकट

यह घटना ऐसे समय हुई है जब वेनेजुएला पहले से ही गंभीर राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। फायरिंग से कुछ घंटे पहले ही डेल्सी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वहीं, पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन पर ड्रग तस्करी से जुड़े गंभीर आरोपों पर सुनवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें – सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, जनता से किया सीधा संवाद

कराकस में बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रपति भवन के आसपास फायरिंग की खबरों के बाद कराकस के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

व्हाइट हाउस का बयान

मिराफ्लोरेस पैलेस के पास हुई फायरिंग पर व्हाइट हाउस ने बयान जारी करते हुए कहा कि इस घटना में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने CNN को बताया कि वे वेनेजुएला से आ रही खबरों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन का दावा: स्थिति नियंत्रण में

वेनेजुएला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति भवन पर कोई सीधा हमला नहीं हुआ। फायरिंग केवल सुरक्षा कारणों से की गई थी। ड्रोन की पहचान और उनके उद्देश्य की जांच जारी है। हालांकि, विपक्ष का कहना है कि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद देश में अस्थिरता और सत्ता संघर्ष और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें – Best Smartphone Under 10,000: 2026 में 10 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, फीचर्स में दमदार

आज कूटीबाबा जी में बाज रहा डमरू

सथनी बाला खेड़ा के प्राचीन मंदिर की दिव्य महिमा

आज कूटीबाबा जी में बाज रहा डमरू,
सथनी बाला खेड़ा के प्राचीन मंदिर में गूंजा हर सुर।
योगी, यति, संतों ने आकर डेरा डाला,
कूटीबाबा के आशीर्वाद से धरा धन्य हो डाली।

अद्भुत, अलौकिक यह दृश्य निराला,
कूटीबाबा जी की महिमा ने सबको संभाला।
‘सथनी बाला खेड़ा’ का नाम रोशन हुआ,
भोलेनाथ प्रसन्न, हर भक्त निहाल हुआ।

प्रयागराज से पधारे गोपाल जी महाराज,
कूटीबाबा द्वार पर जगा रहे अलख आज।
डमरू की धुन पर तन-मन झूम उठा,
पुरखों की आत्मा पर जैसे अमृत बरसा।

श्री गया तीर्थ धाम में हुआ श्राद्ध-तर्पण,
पूर्वजों को अर्पित श्रद्धा का पावन अर्पण।
उसी पुण्य का प्रत्यक्ष फल आज मिला,
साधु-संतों को शत-शत नमन किया।

श्रीराम कथा का दिव्य आयोजन है,
ऐसी सुंदरता की कल्पना भी कठिन है।
पूर्वजों के पुण्य आज रंग ला गए,
साधु-संतों की संगत हम पा गए।

यह उन्हीं का पुण्य और आशीर्वाद है,
वह प्रसन्न हैं, आत्मा अभिभूत है।
आदित्य की अर्चना, विनती यही है,
कूटीबाबा की कृपा सब पर बनी रहे।


✍️ रचनाकार:
डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, जनता से किया सीधा संवाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस द्वारा बुधवार को व्यापक स्तर पर मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यह अभियान प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष स्वयं सड़कों पर उतरे और सुबह टहलने निकलने वाले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना और छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान करना रहा।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी। इस दौरान चोरी की आशंका वाले वाहनों की जांच, तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर दंडात्मक कार्रवाई तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम की गई। साथ ही अवैध असलहा और मादक पदार्थों की तस्करी पर भी सतर्क निगरानी रखी गई।

ये भी पढ़ें – Best Smartphone Under 10,000: 2026 में 10 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, फीचर्स में दमदार

जनपद स्तर पर कुल 19 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 382 व्यक्तियों और 241 वाहनों की जांच की गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में बड़ा घोटाला: 48 अयोग्य कोर्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, दो साल में 6.91 करोड़ का भुगतान

Best Smartphone Under 10,000: 2026 में 10 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, फीचर्स में दमदार

0

टेक (राष्ट्र की परम्परा)। नए साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और अगर आप कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। आज के समय में 10,000 रुपये से कम कीमत में भी ऐसे स्मार्टफोन मिल रहे हैं, जिनमें 5G सपोर्ट, बड़ी डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा फीचर्स मौजूद हैं।
यहां हम आपके लिए Best Smartphone Under 10,000 की लिस्ट लेकर आए हैं, जो परफॉर्मेंस और कीमत—दोनों के लिहाज से शानदार हैं।

Samsung Galaxy M06 5G

सैमसंग का यह फोन बजट सेगमेंट में एक भरोसेमंद विकल्प है।

मुख्य फीचर्स:

• 6.7 इंच LCD डिस्प्ले
• 90Hz रिफ्रेश रेट
• MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
• 4GB RAM
• 50MP + 2MP डुअल रियर कैमरा
• 8MP फ्रंट कैमरा
• 5000mAh बैटरी

कीमत: ₹9,999 (Amazon)

Redmi 14C 5G

रेडमी का यह स्मार्टफोन बड़ी डिस्प्ले और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

मुख्य फीचर्स:

• 6.88 इंच HD+ डिस्प्ले
• 120Hz रिफ्रेश रेट
• Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर
• 4GB RAM
• 50MP रियर कैमरा
• 8MP फ्रंट कैमरा
• 5160mAh बैटरी

कीमत: ₹9,499 (Flipkart)

Motorola G35 5G

मोटोरोला का यह फोन कैमरा और डिस्प्ले के मामले में दमदार विकल्प है।

मुख्य फीचर्स:

• 6.72 इंच Full HD+ डिस्प्ले
• Unisoc T760 प्रोसेसर
• 4GB RAM
• 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा
• 16MP फ्रंट कैमरा
• 5000mAh बैटरी
• 1TB तक स्टोरेज एक्सपेंशन

कीमत: ₹9,999 (Flipkart)

POCO M7 5G

गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए POCO का यह फोन शानदार ऑप्शन है।

मुख्य फीचर्स:

• 6.88 इंच HD+ LCD डिस्प्ले
• 120Hz रिफ्रेश रेट
• Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर
• 50MP डुअल रियर कैमरा
• 8MP फ्रंट कैमरा
• 5160mAh बैटरी

कीमत: ₹8,999 (Flipkart)

ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य की दिशा, जानें आपकी राशि क्या कहती है?

🔮 आज का राशिफल 6 जनवरी 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य की दिशा, जानें आपकी राशि क्या कहती है?


6 जनवरी 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए अवसर लेकर आया है, तो कुछ के लिए सतर्क रहने का संकेत देता है। चंद्रमा का कर्क से सिंह में प्रवेश और केतु से युति, साथ ही गुरु, शनि और राहु की स्थिति आज के दिन को खास बनाती है।
ज्योतिष विद पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय से जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल — करियर, व्यापार, शिक्षा, राजनीति, कला, आर्थिक स्थिति और पूजा-उपाय सहित।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ी बर्बरता: झेनैदाह में हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल

मेष राशि (Aries) 🔥
अक्षर: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है। करियर में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को निर्णय टालना चाहिए। व्यापार सामान्य रहेगा। छात्रों को एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है।
आर्थिक स्थिति: मध्यम
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
पूज्य देवता: सूर्य देव
उपाय: प्रातः सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ राशि (Taurus) 🌱
अक्षर: ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
घर-परिवार में तनाव संभव है। रियल एस्टेट व वाहन से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें। कला व संगीत से जुड़े जातकों को अभ्यास से लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति: खर्च अधिक
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: माता लक्ष्मी
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें – आजसू ही संवारेगी झारखंड को – देवशरण भगत

मिथुन राशि (Gemini) 🌬️
अक्षर: का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें। मीडिया, लेखन और शिक्षा क्षेत्र में सामान्य प्रगति। राजनीति में सक्रिय लोगों को बयान सोच-समझकर देना चाहिए।
आर्थिक स्थिति: संतुलित
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: गणेश जी
उपाय: सूर्य को जल दें।
कर्क राशि (Cancer) 🌊
अक्षर: ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
धन निवेश फिलहाल टालें। प्रशासनिक कार्यों में वाणी पर नियंत्रण रखें। छात्रों को मुख व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: सावधानी जरूरी
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: चंद्र देव
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ी बर्बरता: झेनैदाह में हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल

सिंह राशि (Leo) 🔆
अक्षर: मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
मानसिक बेचैनी रहेगी लेकिन करियर व व्यापार में लाभ है। राजनीति और नेतृत्व से जुड़े लोगों को मंच मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: मजबूत
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
पूज्य देवता: विष्णु भगवान
उपाय: पीली वस्तु धारण करें।
कन्या राशि (Virgo) 🌾
अक्षर: टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
सिर दर्द व नेत्र पीड़ा संभव। शिक्षा और शोध कार्यों में सफलता। कला क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
आर्थिक स्थिति: खर्च अधिक
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 5
पूज्य देवता: दुर्गा माता
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
तुला राशि (Libra) ⚖️
अक्षर: रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार अच्छा है। राजनीति में भ्रमित समाचार से दूरी रखें।
आर्थिक स्थिति: सामान्य
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6
पूज्य देवता: महालक्ष्मी
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें – सदर अस्पताल मे फैली अव्यवस्था

♏ वृश्चिक राशि (Scorpio) 🦂
अक्षर: तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
कोर्ट-कचहरी में सतर्क रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव। प्रशासनिक क्षेत्र में धैर्य जरूरी।
आर्थिक स्थिति: मध्यम
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8
पूज्य देवता: हनुमान जी
उपाय: तांबे की वस्तु पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius) 🏹
अक्षर: ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
भाग्य कमजोर है, यात्रा कष्टप्रद। शिक्षा व संतान पक्ष बहुत मजबूत।
आर्थिक स्थिति: स्थिर
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 3
पूज्य देवता: बृहस्पति
उपाय: लाल वस्तु धारण करें।

ये भी पढ़ें – ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला: SIR के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान, 1700 करोड़ के गंगासागर पुल का शिलान्यास

मकर राशि (Capricorn) 🏔️
अक्षर: भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
जोखिम भरा दिन। चोट-चपेट की आशंका। प्रशासनिक निर्णय सोच-समझकर लें।
आर्थिक स्थिति: सतर्कता जरूरी
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 4
पूज्य देवता: शनि देव
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius) 🌌
अक्षर: गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में स्थिति सामान्य, व्यापार अच्छा। राजनीतिक लोगों को संगठन से लाभ।
आर्थिक स्थिति: अच्छी
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
पूज्य देवता: शिव जी
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें – युवाओं के हाथों बदलाव की डोर: गोरखपुर में 3C यात्रा के उत्सव ने दिया जलवायु, स्वच्छता और संविधान का सशक्त संदेश

मीन राशि (Pisces) 🌊
अक्षर: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान-धर्म में रुचि बढ़ेगी। कला और संगीत में प्रगति।
आर्थिक स्थिति: मध्यम
शुभ रंग: पीत
शुभ अंक: 2
पूज्य देवता: नारायण
उपाय: तांबे की वस्तु दान करें।

‘राहुल गांधी से ज्यादा काबिल हैं प्रियंका गांधी’— तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, दी बधाई

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी ज्यादा काबिल हैं। तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है और प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया है।

प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी पर दी बधाई

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने कहा,
“प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए हमारी ओर से ढेर सारी बधाई। मुझे लगता है कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ज्यादा काबिल हैं। वह इंदिरा गांधी जैसी दिखती हैं और उनमें इंदिरा गांधी जैसे गुण भी हैं।”

कांग्रेस पर गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के बारे में सही कहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राम विरोधी रही है और भगवान राम, कृष्ण और महादेव का अपमान करती आई है।
तेज प्रताप यादव ने कहा,
“सभी को सभी समुदायों और धर्मों का सम्मान करना चाहिए।”

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में बड़ा घोटाला: 48 अयोग्य कोर्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, दो साल में 6.91 करोड़ का भुगतान

उमर खालिद और शरजील इमाम पर क्या बोले?

दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा,
“अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जो लोग दंगे भड़काते हैं, हत्या या बलात्कार करते हैं, उन्हें बख्शा क्यों जाना चाहिए?”

रेखा आर्य के पति के बयान पर नाराजगी

उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल के बयान पर तेज प्रताप यादव ने कड़ी आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा,
“अश्लील टिप्पणी करना उनकी आदत बन गई है। ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिलाओं, बेटियों और खासकर बिहार की लड़कियों के खिलाफ इस तरह की भाषा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।”

ये भी पढ़ें – ‘आखिरी बार बेटी को देखना चाहता हूं’: US में निकिता की हत्या के बाद हैदराबाद में रहने वाले पिता की सरकार से भावुक अपील

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में बड़ा घोटाला: 48 अयोग्य कोर्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, दो साल में 6.91 करोड़ का भुगतान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। गरीब और मेधावी छात्रों को IAS/PCS, मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कराने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना में कोर्स कोऑर्डिनेटर की भर्ती के दौरान भारी अनियमितताएं पाई गई हैं। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि चयनित 69 कोर्स कोऑर्डिनेटरों में से 48 आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी नहीं करते थे, इसके बावजूद उन्हें दो वर्षों तक मोटी तनख्वाह दी गई।

2022 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

साल 2022 में समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले में कोचिंग सेंटर शुरू किए। इसके लिए कुल 79 कोर्स कोऑर्डिनेटर पद निर्धारित थे, जिनमें 10 पहले से कार्यरत थे और शेष 69 पदों पर नई भर्ती की गई।

योग्यता के तौर पर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) या अन्य लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य था।

जेम पोर्टल के जरिए आउटसोर्सिंग

यह भर्ती GeM पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग के जरिए की गई। इसमें अवनी परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड को चयनित किया गया।

• कुल आवेदन: 8658

• इंटरव्यू के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी: 1998

• इंटरव्यू की तारीख: 13 से 16 दिसंबर 2023

इंटरव्यू समाज कल्याण विभाग की दो समितियों ने लिए।

जांच में 48 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए

जांच में सामने आया कि 69 चयनित अभ्यर्थियों में से केवल 21 ही मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण थे।

• 4 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में फेल थे

• 42 अभ्यर्थियों ने फर्जी मार्कशीट/नंबर तालिका लगाकर चयन हासिल किया

हर कोर्स कोऑर्डिनेटर को ₹60,000 प्रतिमाह वेतन दिया गया। इस तरह 48 अयोग्य अभ्यर्थियों को दो वर्षों में करीब ₹6 करोड़ 91 लाख 20 हजार रुपये का भुगतान सरकारी खजाने से किया गया।

गोपनीय पत्र से हुआ खुलासा, FIR दर्ज

मामले का खुलासा समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को मिले एक गोपनीय पत्र से हुआ, जिसमें फर्जीवाड़े के ठोस सबूत थे। मंत्री के निर्देश पर सभी चयनित अभ्यर्थियों का वेरिफिकेशन कराया गया।
जांच की जिम्मेदारी छत्रपति शाहूजी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक आनंद कुमार सिंह को सौंपी गई।
जांच के बाद लखनऊ के गोमतीनगर थाने में आउटसोर्स कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें – ‘आखिरी बार बेटी को देखना चाहता हूं’: US में निकिता की हत्या के बाद हैदराबाद में रहने वाले पिता की सरकार से भावुक अपील

मंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि:

• अयोग्य अभ्यर्थियों से दो साल की तनख्वाह की वसूली की जाएगी

• आउटसोर्स कंपनी से भी रिकवरी होगी

• दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है

कंपनी ने विभाग पर लगाए आरोप

अवनी परिधि कंपनी के डायरेक्टर अज्ञात गुप्ता ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में कंपनी की कोई सीधी भूमिका नहीं थी।
उनका दावा है कि:

• इंटरव्यू समाज कल्याण विभाग की समितियों ने लिए

• दस्तावेज सत्यापन विभाग की जिम्मेदारी थी

• कंपनी ने स्वयं UPPSC को वेरिफिकेशन के लिए पत्र लिखा था

डायरेक्टर ने इसे विभागीय गुटबाजी का नतीजा बताते हुए कहा कि कंपनी को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है और अब तक आउटसोर्सिंग का पूरा भुगतान भी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें – ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला: SIR के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान, 1700 करोड़ के गंगासागर पुल का शिलान्यास

‘आखिरी बार बेटी को देखना चाहता हूं’: US में निकिता की हत्या के बाद हैदराबाद में रहने वाले पिता की सरकार से भावुक अपील

तेलंगाना (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में हैदराबाद की रहने वाली निकिता गोडिशाला की हत्या के बाद उनके पिता आनंद गोडिशाला का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने बेटी की हत्या को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आरोपी को निकिता का पूर्व बॉयफ्रेंड बताया जाना पूरी तरह गलत है। आरोपी सिर्फ उसकी पूर्व रूममेट था। साथ ही उन्होंने केंद्र और तेलंगाना सरकार से बेटी के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की भावुक अपील की है।

2021 में पढ़ाई के लिए गई थी अमेरिका

हैदराबाद के तारनाका इलाके की निवासी निकिता गोडिशाला साल 2021 में उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गई थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में नौकरी कर रही थी। निकिता अपने दोस्तों के साथ एक अपार्टमेंट में रहती थी, जहां कुल चार लोग साथ रहते थे।

कर्ज और पैसों के विवाद में हत्या

निकिता के पिता आनंद गोडिशाला ने बताया कि उनकी बेटी को पता चला था कि उसके साथ रहने वाला एक पूर्व रूममेट अर्जुन शर्मा भारी कर्ज में डूबा हुआ है। अर्जुन ने निकिता से भी पैसे उधार लिए थे।

जब निकिता को उसकी सच्चाई का पता चला, तो उसने अर्जुन से फोन पर बात की। इसके बाद अर्जुन ने पैसे लौटाने के बहाने उसे घर बुलाया और वहां उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पिता ने साफ कहा कि अर्जुन निकिता का बॉयफ्रेंड नहीं था, बल्कि सिर्फ एक पूर्व रूममेट था और इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।

ये भी पढ़ें – ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला: SIR के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान, 1700 करोड़ के गंगासागर पुल का शिलान्यास

‘बस आखिरी बार बेटी को देखना चाहता हूं’

निकिता के पिता ने हाथ जोड़कर केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत, विशेष रूप से हैदराबाद लाने में मदद की जाए।

उन्होंने कहा,
“हम बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। बस अपनी बेटी को आखिरी बार देखना चाहते हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के अन्य सदस्य अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क में हैं, लेकिन अब भारत सरकार की तत्काल मदद की सख्त जरूरत है।

ये भी पढ़ें – वेनेजुएला में तुरंत चुनाव नहीं होंगे: सत्ता परिवर्तन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

कड़ाके की ठंड में फरिश्ता बने समाजसेवी, 600 जरूरतमंदों को मिला कंबल का सहारा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने गरीबों, असहायों और बेसहारा लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे कठिन समय में फरेंदा क्षेत्र से मानवता को गर्माहट देने वाली पहल सामने आई है। महदेवा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी विनोद चौधरी ने आगे बढ़कर क्षेत्र के गरीब, असहाय, वृद्ध एवं विधवा जरूरतमंदों के बीच 600 कंबलों का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान की।
कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग मौके पर पहुंचे। ठिठुरती ठंड में जब लोग राहत की आस लगाए बैठे थे, तब समाजसेवी की यह पहल उनके लिए संजीवनी साबित हुई। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और सुकून साफ नजर आया।
इस अवसर पर समाजसेवी विनोद चौधरी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में निर्धन, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची समाजसेवा है। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत नहीं पहुंचेगी, तब तक ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंकित वर्मा, राकेश चौधरी, पप्पू चौधरी, अशोक चौधरी, गुड्डू यादव, प्रदीप चौधरी, तापसी गुप्ता एवं गुड्डू तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ सहभागिता निभाई। कंबल वितरण की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सामाजिक कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, आपसी सहयोग और मानवता के मूल्यों को भी सशक्त करते हैं। कड़ाके की ठंड के बीच यह प्रयास जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और राहत की किरण बनकर सामने आया है।

ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा हमला: SIR के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान, 1700 करोड़ के गंगासागर पुल का शिलान्यास

पश्चिम बंगाल (राष्ट्र की परम्परा)। परगना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (5 जनवरी 2026) को मुरीदगंगा नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती और देश में झूठ फैलाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान गंभीर रूप से बीमार लोगों को भी अपनी पहचान साबित करने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा किया गया, जो अमानवीय है।

SIR के खिलाफ मंगलवार को कोर्ट जाएगी TMC

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उनकी सरकार मंगलवार को SIR के खिलाफ अदालत का रुख करेगी।
उन्होंने कहा,
“हम वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना चाहते हैं, लेकिन यह प्रक्रिया सही तरीके से और समय लेकर होनी चाहिए। एक-दो साल में किया जाए, इतनी जल्दबाजी क्यों? इस जल्दबाजी में सिर्फ दो महीने में 81 लोगों की मौत हो गई, कई लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की और वे अस्पताल में भर्ती हैं।”

“बंगाल की कहानी BJP के नजरिए से दिखाई जा रही”

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को लेकर झूठी कहानियां फैलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा,
“बंगाल की कहानी BJP के वर्जन से बताई जा रही है। हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बस गंगासागर को देखिए, हमने क्या किया और आपने क्या किया? कुछ भी नहीं।”

1700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा गंगासागर पुल

मुख्यमंत्री ने गंगासागर पुल का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि उसने इस परियोजना के लिए क्या किया।
उन्होंने बताया कि

• गंगासागर पुल 1700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है
यह एक अल्ट्रा-मॉडर्न, चार लेन का पुल होगा

• मुरीदगंगा नदी पर करीब 4 किलोमीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है

ममता बनर्जी ने कहा,
“हम सिर्फ बातें नहीं करते, काम करके दिखाते हैं।”

ये भी पढ़ें – वेनेजुएला में तुरंत चुनाव नहीं होंगे: सत्ता परिवर्तन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

मछुआरों के मुद्दे पर भी केंद्र को घेरा

सीएम ने मछुआरों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि कई बार मछुआरे मछली पकड़ते समय बाघों और मगरमच्छों का शिकार हो जाते हैं, या सीमा पार चले जाने पर गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ऐसे मछुआरों को वापस लाने का काम करती है, जबकि BJP केवल वोटर लिस्ट से नाम हटाने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें – बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ी बर्बरता: झेनैदाह में हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल

एक तारीख, कई कहानियाँ: 6 जनवरी का ऐतिहासिक सफर

6 जनवरी का इतिहास: महान व्यक्तित्वों के निधन, जिनकी विरासत आज भी जीवित है

6 जनवरी केवल एक सामान्य तारीख नहीं है, बल्कि यह भारतीय और विश्व इतिहास में कई महान व्यक्तित्वों के निधन का साक्षी रही है। साहित्य, संगीत, सिनेमा, राजनीति, चिकित्सा और समाज सुधार जैसे विविध क्षेत्रों में इन विभूतियों का योगदान अमूल्य रहा है। उनके कार्यों ने न केवल अपने समय को दिशा दी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित किया। आइए 6 जनवरी को हुए इन ऐतिहासिक निधनों पर विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें – लोकतांत्रिक और सेकुलर मिज़ाज के कारण उर्दू सदैव जीवंत रहेगी: डॉ महबूब हसन

मिनती मिश्रा (निधन: 6 जनवरी 2020)
मिनती मिश्रा ओडिशा राज्य की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना थीं। उनका जन्म ओडिशा में हुआ था और उन्होंने जीवन भर भारतीय शास्त्रीय नृत्य ओडिसी को समर्पित कर दिया। मिनती मिश्रा ने देश-विदेश में मंच प्रस्तुतियों के माध्यम से ओडिसी नृत्य को वैश्विक पहचान दिलाई। वे केवल कलाकार ही नहीं, बल्कि एक समर्पित गुरु भी थीं, जिन्होंने अनेक शिष्यों को प्रशिक्षित किया। भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और समृद्ध करने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उनके प्रयासों से ओडिसी नृत्य की शुद्धता और गरिमा बनी रही।
ओम पुरी (निधन: 6 जनवरी 2017)
ओम पुरी का जन्म अंबाला, हरियाणा, भारत में हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी अपनी सशक्त अभिनय प्रतिभा के लिए जाने जाते थे। समानांतर सिनेमा से लेकर व्यावसायिक फिल्मों तक, ओम पुरी ने हर भूमिका को जीवंत बना दिया। “अर्धसत्य”, “आक्रोश”, “ईस्ट इज़ ईस्ट” जैसी फिल्मों में उनका अभिनय समाज की सच्चाइयों को दर्शाता है। भारतीय सिनेमा को गंभीर और यथार्थवादी अभिनय की दिशा देने में उनका योगदान अमिट है।

ये भी पढ़ें – बिना परिपत्र बदली गई निविदा शर्तें, उठे सवाल

ग़ुलाम मोहम्मद शाह (निधन: 6 जनवरी 2009)
ग़ुलाम मोहम्मद शाह जम्मू और कश्मीर के आठवें मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म जम्मू-कश्मीर, भारत में हुआ था। उन्होंने राजनीतिक अस्थिरता के दौर में राज्य का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में प्रशासनिक सुधारों और विकास योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। कश्मीर की राजनीति में उनका योगदान विवादों के बावजूद ऐतिहासिक महत्व रखता है। वे उस दौर के प्रतीक थे जब राज्य गंभीर राजनीतिक बदलावों से गुजर रहा था।
प्रमोद करण सेठी (निधन: 6 जनवरी 2008)
डॉ. प्रमोद करण सेठी का जन्म भारत में हुआ था और वे एक प्रसिद्ध आर्थोपेडिक चिकित्सक थे। उन्होंने “जयपुर फुट” का विकास कर दिव्यांगों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया। यह कृत्रिम पैर कम लागत में लाखों जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हुआ। उनका योगदान मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। चिकित्सा क्षेत्र में उनका नाम विश्व स्तर पर सम्मान के साथ लिया जाता है।

ये भी पढ़ें – भारतेन्दु हरिश्चंद्र : हिंदी के पितामह-नवजागरण के शिल्पकार

जयदेव (निधन: 6 जनवरी 1987)
जयदेव एक प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार थे, जिनका जन्म भारत में हुआ था। उन्होंने हिंदी फिल्मों में मधुर और संवेदनशील संगीत दिया। “रेशमा और शेरा” जैसी फिल्मों के गीत आज भी याद किए जाते हैं। उनका संगीत भारतीय भावनाओं और लोक तत्वों से जुड़ा हुआ था। भारतीय फिल्म संगीत को गहराई और कलात्मकता देने में जयदेव का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।
पी. सी. सरकार (निधन: 6 जनवरी 1971)
पी. सी. सरकार का जन्म कलकत्ता (अब कोलकाता), पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। वे भारत के सबसे प्रसिद्ध जादूगरों में गिने जाते हैं। उन्होंने भारतीय जादू को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। “इंद्रजाल” जैसे प्रयोगों से उन्होंने लोगों को चकित किया। मनोरंजन के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा।

ये भी पढ़ें – योगी-मोदी मुलाक़ात: मुस्कान, आत्मविश्वास और राजनीतिक संकेत

अनिल बरन राय (निधन: 6 जनवरी 1952)
अनिल बरन राय बंगाल के प्रमुख समाजवादी कार्यकर्ता थे। उनका जन्म पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। वे सामाजिक न्याय, श्रमिक अधिकारों और समानता के प्रबल समर्थक थे। स्वतंत्रता आंदोलन और उसके बाद के सामाजिक सुधार आंदोलनों में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष किया।
भारतेन्दु हरिश्चंद्र (निधन: 6 जनवरी 1885)
भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वे आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रवर्तक माने जाते हैं। “अंधेर नगरी” और “भारत दुर्दशा” जैसे नाटकों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक कुरीतियों पर प्रहार किया। हिंदी पत्रकारिता को “हरिश्चंद्र मैगजीन” और “कविवचन सुधा” जैसी पत्रिकाओं से नई दिशा दी। उनका योगदान हिंदी भाषा और साहित्य के विकास में ऐतिहासिक है।
लुई ब्रेल (निधन: 6 जनवरी 1852)
लुई ब्रेल का जन्म फ्रांस के कूपव्रे नगर में हुआ था। उन्होंने दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का निर्माण किया, जिससे नेत्रहीनों को पढ़ने-लिखने का सशक्त माध्यम मिला। उनका यह आविष्कार विश्व मानवता के लिए वरदान सिद्ध हुआ। शिक्षा और समान अवसर के क्षेत्र में उनका योगदान वैश्विक स्तर पर अमर है।

ये भी पढ़ें – कपिल देव: एक कप्तान, जिसने असंभव को संभव बनाया

त्यागराज (निधन: 6 जनवरी 1847)
त्यागराज का जन्म तिरुवैयारु, तमिलनाडु, भारत में हुआ था। वे कर्नाटक संगीत के महान संत-कवि और संगीतज्ञ थे। उन्होंने ईश्वर भक्ति को संगीत के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया। उनके कृतियों को आज भी कर्नाटक संगीत की आत्मा माना जाता है। भारतीय शास्त्रीय संगीत को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनका योगदान अतुलनीय है।

ये भी पढ़ें – वेनेजुएला में तुरंत चुनाव नहीं होंगे: सत्ता परिवर्तन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अलाउद्दीन खिलजी (निधन: 6 जनवरी 1316)
अलाउद्दीन खिलजी का जन्म खिलजी वंश में हुआ था और वे दिल्ली सल्तनत के शक्तिशाली शासक थे। उन्होंने भारत में प्रशासनिक, आर्थिक और सैन्य सुधार किए। बाजार नियंत्रण और मूल्य नियंत्रण जैसी नीतियाँ उनके शासन की विशेषता थीं। उनके अभियानों ने सल्तनत को मजबूत किया और भारतीय इतिहास में उनका स्थान एक कठोर लेकिन कुशल शासक के रूप में दर्ज है।

सदर अस्पताल मे फैली अव्यवस्था

विधायक ने औचक निरीक्षण कर सुधार के दिए निर्देश

राँची / हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा) सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया में देरी और मरीजों की परेशानियों की शिकायत पर वे अस्पताल पहुंचे और आम मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पर्ची काउंटर पर भीड़, कर्मचारियों की कमी और लंबी कतारें देखकर विधायक नाराज हुए। उन्होंने पर्ची व्यवस्था को सरल, तेज और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
विधायक ने अस्पताल की स्थिति से शशि प्रकाश सिंह को अवगत कराया, जिन्होंने शीघ्र सुधार का भरोसा दिया। इसके बाद सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडे मौके पर पहुंचे और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा भर्ती मरीजों के भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए प्रतिदिन भोजन चार्ट तैयार करने, शीतकाल में गर्म व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और आउटसोर्सिंग एजेंसियों को सेवा-भावना से काम करने की चेतावनी दी गई। पोस्टमार्टम प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू कराने की पहल भी की गई, ताकि शोकाकुल परिजनों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।
मीडिया से बातचीत में विधायक ने कहा कि सदर अस्पताल आम जनता का सबसे अहम स्वास्थ्य केंद्र है और यहां किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जाएगी।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ी बर्बरता: झेनैदाह में हिंदू महिला से गैंगरेप, पेड़ से बांधकर काटे बाल, वीडियो वायरल

ढाका (राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार और अधिक खौफनाक होती जा रही हैं। निर्मम हत्याओं के बाद अब महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बांग्लादेश के झेनैदाह जिले के कलिगंज क्षेत्र का है, जहां 40 वर्षीय एक विधवा हिंदू महिला के साथ दो आरोपियों ने गैंगरेप किया, फिर उसे पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए और इस हैवानियत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पीड़ित महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने बच्चे के साथ झेनैदाह जिले में रहती है।

घर बेचने वाले ने ही की दरिंदगी

पीड़िता ने कालिगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में बताया कि ढाई साल पहले उसने नादिपारा इलाके में 20 लाख टका में 3 डिसिमल जमीन और दो मंजिला मकान खरीदा था। जिस व्यक्ति शाहिन से यह घर खरीदा गया था, उसी ने अपने दोस्त हसन के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

डील के बाद से ही आरोपी महिला के साथ अश्लील व्यवहार करता था और उस पर बुरी नजर रखता था।

घर में घुसकर किया गैंगरेप

पुलिस के अनुसार, शनिवार (3 जनवरी 2026) की शाम जब महिला के दो रिश्तेदार गांव से मिलने आए हुए थे, तभी आरोपी जबरन घर में घुस आए और महिला के साथ रेप किया। इसके बाद उन्होंने महिला से 50,000 टका (करीब 37 हजार रुपये) की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने रिश्तेदारों के साथ मारपीट कर उन्हें भगा दिया।

वीडियो बनाकर किया वायरल

महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे पेड़ से बांध दिया, उसके बाल काट दिए और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मारपीट के चलते महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल के डॉक्टर मोहम्मद मुस्तफिजुर रहमान के अनुसार, शुरुआत में महिला सदमे के कारण कुछ नहीं बता सकी, लेकिन मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता ने शाहिन और हसन के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें – वेनेजुएला में तुरंत चुनाव नहीं होंगे: सत्ता परिवर्तन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

पुलिस का बयान

झेनैदाह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलाल हुसैन ने कहा,
“पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं।
शरियतपुर जिले में हिंदू व्यक्ति खोकन चंद्र दास पर भीड़ ने हमला कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की, जिनकी बाद में मौत हो गई।
24 दिसंबर 2025 को कालीमोहर यूनियन में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास को ईशनिंदा के झूठे आरोप में भीड़ ने मार डाला और शव को आग के हवाले कर दिया।
इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – http://धुर्वा से चार दिनों से लापता दो बच्चो का संज्ञान ले मुख्यमंत्री – संजय सेठ

आजसू ही संवारेगी झारखंड को – देवशरण भगत

’युवा आजसू की दस्तक हर घर तक’

रांची(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद मे सदस्यता अभियान का शुभारंभ आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने की। सदस्यता अभियान की शुरुआत रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास की गई।
इस मौके पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने संघर्ष कर झारखंड का निर्माण किया है। जनता को आजसू से ही आशा है कि वह राज्य को संवारेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से आजसू हर घर से जुड़ेगी।
प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू की युवा तथा छात्र इकाईयां लगातार जनमुद्दों पर संघर्ष कर रही हैं। छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू ने सड़क से सदन तक आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी होने के बावजूद रांची महानगर के नागरिक उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि युवा आजसू का सदस्यता अभियान प्रत्येक वार्ड में चलेगा।
संजय मेहता ने कहा कि छात्र–युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और जनमुद्दों पर पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आजसू का जनाधार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में युवा आजसू प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश, छात्र आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, जिप सदस्य बबीता कुमारी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, कुमोद वर्मा, डॉ पार्थ तिवारी, शहजाद खान, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, दयाशंकर झा, विशाल महतो, सुरेन्द्र लिंडा, राकेश रौशन, संजय ठाकुर, कौशल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर चंदा देवी, कोमल वर्मा, रिया कुमारी, प्रिंस गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, कुमकुम, गुड्डी, दीक्षा, आरती, रूबी, मधु देवी, रीतू देवी, सूरज कुमार, आस्था, विकास वर्मा, दीपिका, नीरू, पुतुल देवी, दीपक कुमार, विकास, मीनू गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने युवा आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

वेनेजुएला में तुरंत चुनाव नहीं होंगे: सत्ता परिवर्तन के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल देश में नए चुनाव नहीं कराए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पहले देश की बिगड़ी हुई स्थिति को संभालना और हालात सुधारना जरूरी है, उसके बाद ही जनता को मतदान का अधिकार दिया जा सकता है।

अमेरिकी ऑपरेशन के तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और अमेरिका में अदालत में पेशी के कुछ घंटों बाद ट्रंप ने यह बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि अगले 30 दिनों के भीतर वेनेजुएला में चुनाव संभव नहीं हैं।

ट्रंप ने क्या कहा?

एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला की मौजूदा हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा,
“पहले हमें देश को ठीक करना होगा। लोग इस समय वोट भी नहीं कर सकते।”

अमेरिकी ऑपरेशन में मादुरो की गिरफ्तारी

अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया। उन्हें अमेरिका लाकर न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया है। मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकवाद से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

वेनेजुएला के पुनर्निर्माण पर अमेरिका की योजना

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने की योजना पर काम कर रहा है। खास तौर पर तेल क्षेत्र को पुनर्जीवित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए अमेरिकी तेल कंपनियों की मदद ली जा सकती है और सरकार उनके खर्च की भरपाई करेगी।

गौरतलब है कि वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडार हैं, लेकिन गलत नीतियों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और कमजोर ढांचे के कारण तेल उत्पादन बुरी तरह गिर चुका है।

ये भी पढ़ें – योगी-मोदी मुलाक़ात: मुस्कान, आत्मविश्वास और राजनीतिक संकेत

“हम वेनेजुएला से युद्ध में नहीं हैं” – ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के साथ युद्ध नहीं कर रहा है। कार्रवाई केवल ड्रग तस्करों और अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के खिलाफ है, न कि वेनेजुएला की जनता के खिलाफ।
उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, व्हाइट हाउस अधिकारी स्टीफन मिलर और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वेनेजुएला से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे।

अंतरिम सरकार के लिए अमेरिका की शर्तें

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने अंतरिम नेता डेल्सी रोड्रिगेज के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। इनमें ड्रग तस्करी पर सख्त रोक, अमेरिका विरोधी देशों से जुड़े लोगों को बाहर निकालना और अंत में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना शामिल है।

ये भी पढ़ें – 6 जनवरी का इतिहास: राष्ट्र, विश्व और परिवर्तन की गवाही देने वाला दिन