Friday, January 23, 2026
HomeUncategorizedआजसू ही संवारेगी झारखंड को - देवशरण भगत

आजसू ही संवारेगी झारखंड को – देवशरण भगत

’युवा आजसू की दस्तक हर घर तक’

रांची(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद मे सदस्यता अभियान का शुभारंभ आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने संयुक्त रूप से किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने की। सदस्यता अभियान की शुरुआत रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास की गई।
इस मौके पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने संघर्ष कर झारखंड का निर्माण किया है। जनता को आजसू से ही आशा है कि वह राज्य को संवारेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से आजसू हर घर से जुड़ेगी।
प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू की युवा तथा छात्र इकाईयां लगातार जनमुद्दों पर संघर्ष कर रही हैं। छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू ने सड़क से सदन तक आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी होने के बावजूद रांची महानगर के नागरिक उपेक्षित हैं। उन्होंने कहा कि युवा आजसू का सदस्यता अभियान प्रत्येक वार्ड में चलेगा।
संजय मेहता ने कहा कि छात्र–युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और जनमुद्दों पर पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आजसू का जनाधार बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में युवा आजसू प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश, छात्र आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, जिप सदस्य बबीता कुमारी, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, कुमोद वर्मा, डॉ पार्थ तिवारी, शहजाद खान, ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, दयाशंकर झा, विशाल महतो, सुरेन्द्र लिंडा, राकेश रौशन, संजय ठाकुर, कौशल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर चंदा देवी, कोमल वर्मा, रिया कुमारी, प्रिंस गुप्ता, दीप्ति श्रीवास्तव, कुमकुम, गुड्डी, दीक्षा, आरती, रूबी, मधु देवी, रीतू देवी, सूरज कुमार, आस्था, विकास वर्मा, दीपिका, नीरू, पुतुल देवी, दीपक कुमार, विकास, मीनू गुप्ता समेत दर्जनों लोगों ने युवा आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments