
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी का ४५वां स्थापना दिवस रविवार को दादर स्थित वसंत स्मृति कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक मंत्री और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, पूर्व विधायक सुनील राणे, विधायक कालिदास कोलंबकर, पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी, जिला अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर, पूर्व नगरसेविका आशाताई सुभाष मराठे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
More Stories
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने श्रद्धांजलि दी
राष्ट्रीय हिन्दू स्वयंसेवक संघ ने अनुराग कश्यप के विवादित बयान के खिलाफ किया जोरदार आंदोलन
गोरेगांव में संपन्न हुआ दिव्य प्रेरणा प्रकाश ज्ञान का फाइनल राउंड