भाजपा राहुल गांधी के लोकतांत्रिक आवाज को दबा रही है – रामजी गिरि

राहुल गांधी के समर्थन में गांधी चौक पर कांग्रेसियों ने
किया संकल्प सत्याग्रह

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौक पर राहुल गांधी के लोक सभा सदस्यता से निलंबन के खिलाफ जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में संकल्प सत्याग्रह किया । इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने बताया कि राहुल गांधी के लोकतंत्र के रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार कूटिल चालों से दबाना चाहती है।लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता अडानी के खिलाफ जेपीसी जांच कराकर सत्य उजागर करने का काम करा कर ही चुप बैठेंगे।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हर कुर्बानी देने को तैयार है।भाजपा के लोग सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ हमेशा अपमानित करने का काम कर रहे हैं।जबकि कांग्रेस का एक भी कार्यकर्ता इनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं किया। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचन्द यादव ने बताया कि सत्य की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी की आवाज को दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।इस लड़ाई को हम लोग गांधी वादी तरीके से लड़ते रहेंगें। मौन सत्याग्रह में जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, चंद्रमोहन पांडेय, प्रेमलाल भारती, लालसाहब यादव, बदरे आलम, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, वशिष्ठ मोदनवाल,परमानंद प्रसाद,उपेन्द्र प्रसाद,जगरनाथ यादव, चुन्नु श्रीवास्तव, अवधेश यादव, डॉ याहिया अंजुम, अभिनीत उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, सुच्चन खान,मनीष रजक,दयाशंकर यादव, विजय कुशवाहा, डॉ नरेंद्र यादव, अशोक मद्देशिया,आनंद भारती,अनिल चौरसिया, कृष्ण कुमार,नागेंद्र प्रसाद,किताबुद्दीन अंसारी, सतीश यादव, रोहित यादव, राहुल मिश्र, रमाशंकर प्रसाद,नागेंद्र प्रसाद,डॉ परवेज आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

3 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

3 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago