खाद्य सचल दल ने जांच के लिए एकत्रित किए नमूने

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि, 25 मार्च 2023 को जिला समिति देवरिया की बैठक में जनपद देवरिया के प्रभारी मंत्री ,परिवहन मंत्री उoप्रo (स्वतंत्र प्रभार ) एवं जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के खाद्य सचल दल ने जनपद में विशेष अभियान चलाते हुए, कार्यवाही संपादित की और दुग्ध एवं पनीर के कुल 6 नमूने एकत्रित किए गए।
विस्तृत विवरण में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल द्वारा दुग्ध विक्रेता अजय कुशवाहा से न्यू कॉलोनी में दूध का नमूना एकत्रित किया गया ,इसी प्रकार शहरी इलाकों में दूध विक्रेताओं से दो अलग-अलग नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव द्वारा गाय का दूध तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित त्रिपाठी द्वारा दूध के नमूने एकत्रित किये गए।
सलेमपुर बाजार की विशेष शिकायत पर बस स्टैंड पर स्थित दुग्ध पदार्थों, मिठाइयों एवं रेस्टोरेंट की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया एवं सलेमपुर स्थित शिवांश रेस्टोरेंट से पनीर का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल द्वारा एकत्रित किया गया, बस स्टैंड के ठीक निकट कृष्णा मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव द्वारा एकत्रित किया गया।
उप जिलाधिकारी रुद्रपुर द्वारा प्रदत्त पुलिस बल के सहयोग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने आदर्श चौराहे पर, जयनारायण महतो के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना एकत्रित किया। उपरोक्त अभियान का नेतृत्व मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया।
नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। विश्लेषण के उपरांत रिपोर्ट प्राप्त होने पर एफएसएसए 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त अभियान निरंतर 30 मार्च तक जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

6 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago